{"_id":"5f567d018ebc3e338b141af3","slug":"national-nutrition-month-started-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt500183492","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में शुरू हुआ राष्ट्रीय पोषण माह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में शुरू हुआ राष्ट्रीय पोषण माह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में शुरू हुआ राष्ट्रीय पोषण माह
मुजफ्फरनगर। जनपद में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ सोमवार से किया गया। सदर ब्लॉक में डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कर्मचारियों को शपथ दिलाकर व पौधरोपण कर पोषण माह की शुरूआत की। 30 सितंबर तक चलने वाले पोषण माह के तहत कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
सदर ब्लॉक में सोमवार को राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ करते हुए डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि सरकार की यह योजना छोटे बच्चों, धात्री महिलाओं व कन्याओं के लिए अत्यंत लाभकारी है। छह माह के बाद के बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान रखते हुए उनके लिए पोषक आहार की व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि जनपद को कुपोषण से मुक्त किया जा सके। उन्होंने कर्मचारियों को गांव-गांव जाकर लोगों को इसके लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग, पंचायत राज विभाग, खाद एवं रसद विभाग और शिक्षा विभाग सभी को समन्वय से इस कार्य को अंजाम दिए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाते हुए सदर ब्लॉक में पौधरोपण भी किया और जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। सीडीओ आलोक यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, बीडोओ सदर समेत सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।