फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   National education policy should be discussed with teachers

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर शिक्षकों से की जाए चर्चा

Tue, 19 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
National education policy should be discussed with teachers
मुजफ्फरनगर के श्रीराम कालेज में जनपद स्तरीय परिचर्चा में विचार रखता वक्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर शिक्षकों से की जाए चर्चा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि स्कूल शिक्षा, पूर्व बाल्यावस्था शिक्षा, शिक्षक शिक्षा एवं व्यस्क शिक्षा कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों को पांच ग्रुपों में बांटकर प्रश्नों पर चर्चा होनी चाहिए। इसमें आए सुझावों को अभिलेखित कर एनसीईआरटी पोर्टल पर अपलोड भी किया जाना है।
श्रीराम कॉलेज के सभागार में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान नई दिल्ली और राज्य शैक्षिक अनुसंधान लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पाठ्यचर्या के निर्माण के लिए जनपद स्तरीय परिचर्चा का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर दिनेश कुमार एवं अध्यक्ष डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राज्य समन्वयक स्कूल शिक्षा डॉ. मुज्जमिल हसन ने कहा कि कार्यक्रम के संचालन के लिए मुजफ्फरनगर, कुशीनगर और कानपुर नगर का चयन किया गया है। कार्यक्रम पूर्व में भी विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्म पर पूरित किया गया है। जिसमें स्कूल शिक्षा, पूर्व बाल्यावस्था शिक्षा, शिक्षक शिक्षा एवं व्यस्क शिक्षा पर सुझाव मांगे जा चुके हैं। एनसीईआरटी की ओर से भी अलग-अलग राज्यों के जनपदों में परिचर्चा कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श किया जाना चाहिए। प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने कहा कि नई शिक्षा नीति में छात्रों के ज्ञान के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और कौशल विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में संदीप राठी, जगमेहर गौतम, भानु प्रताप वर्मा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed