फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   National convenor of Rashtriya Hindu Shakti Sangathan received threat

Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक को मिली धमकी

Wed, 17 May 2023 07:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 07:44 PM IST
विज्ञापन
National convenor of Rashtriya Hindu Shakti Sangathan received threat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा को फेसबुक पर गला कटा खून निकलता फोटो भेजकर व फोटो लगाकर जान से मारने की धमकी दी गई। फोटो पर नेस्ट लिखा था, जिस पर क्लिक करते ही संजय अरोरा व संगठन का लोगो लगा हुआ दिखाई देता था। इस बारे में शहर कोतवाली में तहरीर दी गई हैं।



संजय अरोरा ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों ने बताया कि आपका एक फोटो फेसबुक पर लगाया हुआ है। इस फोटो को काफिया खान नामक युवक ने फेसबुक पर फर्जी आइडी बनाकर भेजा गया था। यह फोटो उन्हें टैग किया गया था। इस फोटो के माध्यम से उन्हें खुली हत्या की धमकी दी गई थी। इस बारे में उन्होंने अपने संगठन के कार्यकर्ताओं से वार्ता की और अपने साथी प्रवीण जैन, सुनील वर्मा, सोनू माहेश्वरी, तनू, प्रमोद आदि के साथ शहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

संजय अरोरा ने बताया कि उन्हें पहले भी कई बार धमकी दी गई थी। उस समय भी पुलिस में तहरीर दी थी। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed