फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Narcotic and banned drugs recovered, two including drug dealer detained

Muzaffarnagar News: नशीली व प्रतिबंधित दवा बरामद, दवा कारोबारी सहित दो हिरासत में

Thu, 25 Sep 2025 04:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:42 AM IST
विज्ञापन
Narcotic and banned drugs recovered, two including drug dealer detained
नगर की साकेत कॉलोनी से बरामद दवाइयां फोटो संवाद
मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, सीओ सिटी के सिद्धार्थ मिश्रा व औषधि विभाग की टीम ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र की साकेत कॉलोनी मल्हुपूरा में एक घर पर छापा मारा। इस दौरान लगभग ढाई लाख रुपये की नशीली दवाई व इंजेक्शन बरामद हुए। टीम ने दवा कारोबारी सहित दो लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक पवन शाक्य ने बताया कि दवा कारोबारी राहुल कुमार के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अन्तर्गत मोहल्ला साकेत मल्हुपूरा में स्थित आवास पर छापा मारा गया था। वहां बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद हुईं। राहुल कुमार ने औषधि विभाग से केएम ट्रेडर्स के नाम से थोक दवा व्यापार के लिए लाइसेंस ले रखा है। राहुल ने अपना मेडिकल स्टोर कच्ची सड़क पर खोला हुआ है और घर को गोदाम बनाया हुआ है। उसके घर से आठ-नौ ऐसी दवाइयां बरामद मिली हैं, जो प्रतिबंधित और अवैध है। इनमें एलप्राजोलेम, पेन्टापाजोलम, ट्रामाडोल आदि शामिल हैं। करीब ढाई-तीन लाख रुपये कीमत की प्रतिबंधित दवाइयों को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


सीओ सिटी के सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि दवा कारोबारी राहुल कुमार व उसके साथी से पूछताछ की जा रही है। औषधि निरीक्षक पवन शाक्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जिले में बड़े स्तर पर नशीली दवाई बेची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी हुई कारवाई
औषधि निरीक्षक पवन शाक्य ने बताया कि दो माह पहले एक युवक की नशीला इंजेक्शन लगाने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इंजेक्शन लगाने वाले युवक की पहचान के लिए विभागीय स्तर पर जांच की जा रही थी। सूचना मिली कि इंजेक्शन लगाने वाले युवक का दवा का कारोबार है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस, प्रशासन और विभागीय स्तर पर संयुक्त टीम बनाने के बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed