फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Naib Tehsildar accused of illegal extortion

Muzaffarnagar News: नायब तहसीलदार पर अवैध उगाही का आरोप

Mon, 20 May 2024 03:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar accused of illegal extortion
मुजफ्फरनगर। पीनना बाईपास पर प्राइवेट बसों से अवैध उगाही का आरोप लगाते हुए सदर तहसील के नायब तहसीलदार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रही कार में नायब तहसीलदार के साथ दो अन्य व्यक्ति बैठे हैं। कार पर नीली बत्ती लगी है और मजिस्ट्रेट लिखा भी हुआ है। वायरल वीडियो के बारे में एसडीएम ने नायब तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो एक दो दिन पहले का बताया जा रहा है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का आरोप है कि नायब तहसीलदार प्राइवेट कार में अपने कर्मचारियों के साथ हैं। वह बसों को रोककर उनसे पांच-पांच हजार रुपये वसूल रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो बनाने वाला व्यक्ति यह भी कहता हुआ नजर आ रहा है कि कार में बैठे नायब तहसीलदार सहित अन्य दोनों लोग भी शराब पी रहे हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो के बारे में एसडीएम सदर परमानंद झा का कहना है कि नायब तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगा है। उधर, नायब तहसीलदार मनोज कुमार का कहना है कि पुरकाजी से खनन के बारे में कार्रवाई कर आ रहे थे। कुछ लोग उनकी कार्रवाई से क्षुब्ध है। आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed