फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Naib Tehsildar accused of capturing

नायब तहसीलदार पर कब्जा कराने का आरोप

Sat, 08 Jan 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar accused of capturing
जानसठ। तहसील क्षेत्र के गांव टंढेड़ा निवासी असलम ने उच्चाधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर नायब तहसीलदार पर अवैध कब्जा कराने का आरोप लगाया है। कार्रवाई नहीं होेने पर भाकियू के साथ तहसील में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बताया कि उसने 25 जनवरी सन 2020 में गांव निवासी हरेंद्र को अपने हिस्से की तीन बीघा भूमि का बैनामा किया था। बैनामा निरस्त करने का वाद न्यायालय सिविल जज जूनियर डिविजन मुजफ्फरनगर के यहां विचाराधीन है। आरोप है कि वाद विचाराधीन के चलते हुए नायब तहसीलदार जसविंद्र सिंह ने हल्का लेखपाल ब्रजपाल एवं पुलिस फोर्स ककरौली को साथ में लेकर पीड़ित की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करा दिया है। जिसकी जानकारी नायब तहसीलदार ने अपने आला अधिकारियों को भी नहीं दी। पीड़ित ने नायब तहसीलदार, हल्का लेखपाल सहित पुलिस के भी खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में नायब तहसीलदार से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed