{"_id":"5e2895808ebc3e4b381de7c0","slug":"nagar-panchayat-team-defeated-dav-khatauli-news-mrt465242691","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत की टीम ने डीएवी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत की टीम ने डीएवी को हराया
विज्ञापन
जानसठ में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विजयी टीम।
- फोटो : KHATAULI
जानसठ। स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए नगर पंचायत और डीएवी इंटर कालेज की टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें नगर पंचायत ने 21 रनों से डीएवी की टीम को हराया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने दोनों टीमों के साथ मैदान का चक्कर लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में कस्बे को नंबर-1 बनाने के लिए तथा कस्बेवासियों को प्रेरित करने के लिए कस्बे में चल रहे जेसीएल टूर्नामेंट 20-20 मैच में एक लीग मैच का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत की टीम व डीएवी इंटर कालेज के बीच सद्भावना मैच खेला गया। डीएवी इंटर कालेज टीम के कप्तान संजय पंत द्वारा टॉस जीतकर नगर पंचायत की टीम के कप्तान प्रवेन्द्र भड़ाना को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। ओपनिंग में निशांत काम्बोज और दीपक शर्मा को भेजा गया। दीपक 30 रन बनाकर वापस लौट गए। तीसरे नंबर पर गए खिलाड़ी टीटू उपाध्याय व निशांत की जोड़ी में 122 बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया। पूरी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 179 रन बनाए। सर्वाधिक रन निशांत ने 42 रन बनाए।
डीएवी इंटर कालेज की टीम 179 के स्कोर का पीछा करते हुए पूरी टीम 158 रन बनाकर आउट हो गई। डीएवी इंटर कालेज की टीम की ओर से सर्वाधिक रन सचिन शर्मा ने 79 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच नगर पंचायत के खिलाड़ी निशांत काम्बोज को सर्वश्रेष्ठ बोलर सोनू अध्यापक को चुना गया। नगर पंचायत की टीम के कप्तान चेयरमैन प्रवेन्द्र भड़ाना को ट्रॉफी दी गई। इस दौरान नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला, सभासद प्रवीन तंवर, अश्वनी चौधरी, बाबर अंसारी, रियासत मलिक, सुनील कश्यप, उप प्रधानाचार्य अजय पंत, वैभव कंसल, सोनू भड़ाना, गौरव बाटला, टीटू उपाध्याय, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।