{"_id":"63d568a315228e3ecb715e0e","slug":"na-muzaffarnagar-news-c-14-1-95913-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: धरना दे रहे तौल लिपिकों को रालोद ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: धरना दे रहे तौल लिपिकों को रालोद ने दिया समर्थन
Sat, 28 Jan 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर में धरनारत तोल लिपिकों के बीच पहुंच अधिकारियों से वार्ता करते रालोद नेता ।
शाहपुर। कस्बे की मंसूरपुर रोड पर धरना दे रहे तौल लिपिकों को रालोद विधानमंडल दल के नेता विधायक राजपाल बालियान ने अपना समर्थन दिया। रालोद नेताओं ने मिल अधिकारियों व जिला गन्ना अधिकारी से वार्ता की।
मंसूरपुर शुगर मिल के 70 गन्ना क्रय केंद्रों के तौल लिपिक शुक्रवार से धरने पर हैं। उनका कहना है कि वह पिछले कई दशकों से मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्रों पर कार्य कर रहे हैं। बावजूद इसके उनसे सीजनल कार्य कराया जाता है और वेतन भी मात्र छह माह का चीनी मिल बंद होने के बाद दिया जाता है। शनिवार को रालोद विधानमंडल दल के नेता विधायक राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह व रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक तौल लिपिकों के बीच पहुंचे और समस्याओं को सुना। इस दौरान निर्णय लिया कि रविवार को रालोद नेताओं के अलावा मिल अधिकारी व तौल लिपिकों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर वार्ता करेगा।
तौल लिपिक जितेंद्र कुमार, पारुल कुमार ने बताया कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। मौके पर अंकित कुमार, हरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार, सुरेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, संदीप तोमर, अरविंद तोमर, सोनू कुमार, विकास, शिवनंदन, विपिन मौजूद रहे।