{"_id":"63c02f2ce3ca2860eb078af1","slug":"na-muzaffarnagar-news-c-14-1-75979","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अनियमितता के आरोपों से घिरीं बुढ़ाना ब्लॉक प्रमुख के वित्तीय अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अनियमितता के आरोपों से घिरीं बुढ़ाना ब्लॉक प्रमुख के वित्तीय अधिकार सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन से की गई थी मामले की शिकायत, सीडीओ ने की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। विकास कार्यों में अनियमितता के आरोपों से घिरीं बुढ़ाना ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए हैं। शासन ने आदेश जारी किए हैं।
मोहम्मदपुर राय सिंह गांव निवासी ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी पर बुढ़ाना क्षेत्र में कराए गए कार्यों पर अनियमितता का आरोप है। शिकायतकर्ता ने ब्लॉक प्रमुख के कार्यों में गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे। यही नहीं कार्यों के स्थान को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। शासन ने जांच शुरू कराई।
मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने बताया कि शासन ने ब्लॉक प्रमुख के वित्तीय अधिकारी सीज करने के आदेश जारी किए है। उनके खिलाफ जांच जारी रहेगी। उधर, ब्लॉक प्रमुख के पुत्र विनोद मलिक का कहना है कि यह कार्य उनके समय के नहीं है। राजनीति के तहत उन्हें निशाना बनाया गया है। पूर्व प्रमुख अजीत उर्फ बबलू के समय के कार्यों को प्रशासन ने गलत तरीके से मेरे कार्यकाल के दर्शाए हैं। उन्हें तो अभी तक प्रशासन ने क्षेत्र में विकास कार्य ही नहीं कराने दिए।