{"_id":"66f11c3e05045b2eec01f0d8","slug":"mzaffarnagar-two-youths-threw-a-mechanic-from-the-roof-painful-death-incident-captured-on-cctv-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mzaffarnagar: दो युवकों ने मिस्त्री को छत से फेंका, दर्दनाक मौत, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mzaffarnagar: दो युवकों ने मिस्त्री को छत से फेंका, दर्दनाक मौत, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Mon, 23 Sep 2024 01:14 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 23 Sep 2024 01:14 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो युवकों ने मिस्त्री को छत से नीचे फेंक दिया।मिस्त्री का शव सड़क पर पड़ा देख लोगों ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सीसीटवी की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र में दो युवकों ने खालापार निवासी मिस्त्री अकबर (55 )को छत से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की माैत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अकबर की शामली बस अड्डे के पास ट्रैक्टर की मरम्मत करने की दुकान है। वह रात में दुकान पर ही सोता था। सोमवार सुबह क्षेत्र के लोगों ने उसकी दुकान से कुछ दूरी पर एक अन्य दुकान के बाहर उसका शव पड़ा देखा तो सूचना परिजनों को दी गई। परिजन माैके पर पहुंचे और शव घर ले गए।
विज्ञापन
परिजन शव सुपुर्द ए खाक करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि अकबर को दो युवकों ने पड़ोसी दुकान की छत से फेंक दिया था, जिससे उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
दो युवक सीसीटीवी में मिस्त्री को छत से फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया। परिजनो ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।