{"_id":"640326e6f6fe61fcb70cf025","slug":"my-lost-armlet-in-russian-holi-muzaffarnagar-news-c-14-1-142188-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मेरा खोया गया बाजूबंद रसिया होली में ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मेरा खोया गया बाजूबंद रसिया होली में ...
विज्ञापन
चरथावल में फाल्गुनी महोत्सव पर महिलाओं ने खेली होली
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। कस्बे में महिलाओं ने फाल्गुनी महोत्सव धूमधाम से मनाया। ढोलक पर राधा-कृष्ण और श्याम बाबा के भजनों गाए। मेरा खोया गया बाजूबंद रसिया होली में ... आदि गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। लठमार होली, लड्डूमार होली, फूलों और रंगों की होली खेली।
महाब्रह्मणान मोहल्ले में हुए कार्यक्रम में बच्चे बंसी, प्रियम और मुरली आदि को ग्वालों और कृष्ण के रूप में सजाया गया। गृहिणी अंजना ने भजन ‘ऐसा तू ही क्या बृज में जोरदार है, होली खेलन आए हमसे बार-बार’ और ‘भर पिचकारी मेरे माथे पर मारी’ सुनाकर सबका मन मोह लिया। मीनाक्षी गर्ग ने ‘कोरे कोरे कचल मंगाए, उसमें घोला रंग, भर पिचकारी मेरे माथे पर मारी, टीका हुआ तंग, होली कैसे खेलू सांवरिया के संग’ सुनाकर होली के उल्लास को दोगुना कर दिया। भजन कीर्तन के बाद महिलाओं ने सद्भाव पूर्वक होली खेलकर लुत्फ उठाया।
इस दौरान कुसुम शर्मा, अर्चना कंसल, नीतू वर्मा, सविता त्यागी, नीलम पाल, मीनाक्षी अग्रवाल, नीता सिंघल, रितू, प्रीति आदि मौजूद रहीं।