फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Youth who came to immerse Ganesh drowns in Khatauli Ganga river, search continues

Muzaffarnagar: गंगनहर में गणेश विसर्जन करते युवक का पैर फिसला, उसके बाद वो कहां गया, कुछ पता नहीं चला

Tue, 17 Sep 2024 05:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 17 Sep 2024 05:25 PM IST
सार

गणेश विसर्जन करते समय बीच गंगनहर में जाकर युवक का पैर फिसल गया और वह बह गया। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Youth who came to immerse Ganesh drowns in Khatauli Ganga river, search continues
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुढ़ाना क्षेत्र के गांव बवाना का राजीव (25) गणेश विसर्जन के समय खतौली गंग नहर में बह गया। काफी तलाशने के बाद भी वह मिल नहीं सका। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

राजीव अपने परिवार के साथ दोपहर बाद गणेश विसर्जन करने के लिए खतौली गंगनहर पर आया था। वहां गणेश विसर्जन करने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। पूजा अर्चना करने के बाद राजीव भगवान गणेश की मूर्ति को लेकर गंगनहर में विसर्जन करने के लिए चला गया। मूर्ति विसर्जन करते समय वह गंगनहर में बह गया। 
सूचना देने पर सीओ खतौली राम आशीष यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से राजीव की तलाश शुरू कराई गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी वह मिल नहीं सका। पुलिस व परिजन गंगनहर पर मौजूद थे। गोताखोर राजीव को तलाश रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed