Muzaffarangar: जिंदगी पर भारी पड़ा रील बनाने की , मालगाड़ी की चपेट में आया
मुजफ्फरनगर के खतौली रेलवे स्टेशन पर रील बनाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक पर वीडियो बना रहे युवक को मालगाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में रेलवे ट्रैक पर रील बनाने का शौक एक युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया। खतौली रेलवे स्टेशन पर सोमवार को युवक अपने दोस्तों के साथ वीडियो बना रहा था। इसी दौरान अचानक मालगाड़ी आ गई और युवक उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक और उसके साथी कई दिनों से रेलवे ट्रैक पर वीडियो बना रहे थे। हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर लापरवाही से वीडियो बनाने की वजह से यह हादसा हुआ। इस मामले की जांच की जा रही है।