{"_id":"6607bd14ef88550f6e00f6fc","slug":"muzaffarnagar-young-farmer-murdered-by-beheading-on-tube-well-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: नलकूप पर युवा किसान की सिर कूच कर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: नलकूप पर युवा किसान की सिर कूच कर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 30 Mar 2024 12:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:49 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां एक किसान की सिर कूच कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में नई मंडी कोतवाली के गांव पचैंडा निवासी युवा किसान (40) की सिर कूच कर हत्या कर दी गई। उनका शव देर रात उन्हीं के नलकूप पर पडा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सीओ नई मंडी रुपाली राव ने बताया कि पचैंडा के मूल निवासी विजय चौधरी वर्तमान में गांधी कालोनी में रहते थे। शुक्रवार देर शाम वह गांव दूध लेने गए थे। वापसी में वह घर नहीं आए। उनका शव पचैंडा रोड पर उनके नलकूप पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Bharat Ratna To Chaudhary Charan Singh: जयंत चौधरी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों से ग्रहण किया सम्मान
विज्ञापन
विजय चौधरी के सिर में ईंट से प्रहार किया गया था जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस को मौके से खून से सनी ईंट व शराब का पव्वा भरा व खाली व एक गिलास में शराब भी मिली है। पास में ही उनकी बाइक खड़ी थी।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ ने बताया कि स्टेटिक टीम नलकूप पर रात में पानी लेने गई तो वहां उन्हें विजय चौधरी का शव पड़ा मिला था। परिजनों से तहरीर ली जा रही है।