{"_id":"686283ce6c41fd596702ffdc","slug":"muzaffarnagar-workers-roll-in-machine-along-with-paper-die-in-agony-fight-with-contractor-and-ruckus-2025-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: पेपर के साथ ही मशीन में रोल हो गया मजदूर, तड़पते हुए तोड़ा दम, ठेकेदार से मारपीट और हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: पेपर के साथ ही मशीन में रोल हो गया मजदूर, तड़पते हुए तोड़ा दम, ठेकेदार से मारपीट और हंगामा
Mon, 30 Jun 2025 06:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 30 Jun 2025 06:02 PM IST
सार
गांव निराना का रहने वाला नौमान गांव के सामने ही स्थित पेपर मिल में काम करता था। रविवार रात वह मशीन की चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पेपर मिल में जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानसठ के गांव निराना की सिद्धेश्वरी पेपर मिल में रविवार रात काम करते समय पेपर रोल मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने मजदूर की मौत को लेकर पेपर मिल में हंगामा किया। ग्रामीणों ने ठेकेदार के साथ मारपीट की। सिखेड़ा पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजनों व ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद मिल मालिक और गण्यमान्य लोगों की बैठक हुई, जिसमें मजदूर के परिजनों को 11 लाख रुपये मुआवजा धनराशि देने के आश्वासन पर समझौता हुआ।
विज्ञापन
हंगामा होने पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
सिखेड़ा क्षेत्र के गांव निराना का रहने वाला नौमान (41) पुत्र इमरान पिछले कई साल से गांव निराना के सामने स्थित पेपर मिल में मजदूरी करता था। रविवार रात मिल में काम करते समय पेपर रोल मशीन की चपेट में आने से मजदूर घायल हो गया। इस दौरान वहां मौजूद ठेकेदार जानसठ क्षेत्र के गांव सालारपुर निवासी शाहरुख मजदूर नौमान को लेकर मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेपर मिल स्टाफ ने मृतक मजदूर के परिजनों को कॉल कर जानकारी दी। सोमवार सुबह मजदूर की मौत की खबर सुनकर परिजन, ग्रामीण पेपर मिल में पहुंचे। यहां पर उन्होंने मजदूर नौमान की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने ठेकेदार शाहरुख के साथ मारपीट कर दी, जिसको लेकर जमकर हंगामा हुआ।
सिखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को बामुश्किल समझा शांत किया। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंच कर मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पेपर मिल मालिक दीपक बंसल और गांव निराना के ग्राम प्रधान अय्यूब अंसारी, पूर्व प्रधान इस्तखार, सहकारी समिति के डायरेक्टर मरगूब आदि के बीच समझौता को लेकर बैठक हुई, जिसमें 11 लाख रुपये पीड़ित परिजनों को देने पर सहमति बनी।