{"_id":"651724d39fc1164c710f33e6","slug":"muzaffarnagar-woman-was-running-prostitution-business-in-her-house-arrested-along-with-four-clerks-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर : अपने घर में देह व्यापार का धंधा चला रही थी महिला, छापामारी में चार युवकों सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर : अपने घर में देह व्यापार का धंधा चला रही थी महिला, छापामारी में चार युवकों सहित गिरफ्तार
Sat, 30 Sep 2023 12:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:56 AM IST
सार
पुलिस ने मकान मालकिन सहित चार महिलाएं व चार युवकों को गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज कर सभी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अलमासपुर में टावर वाली गली में एक मकान में चल रहे देह व्यापार का धंधा पकड़ा गया। पुलिस ने मकान मालकिन सहित चार महिलाएं व चार युवकों को गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज कर सभी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
सीओ नई मंडी हेमंत कुमार ने बताया कि अलमासपुर स्थित एक मकान में देह व्यापार का धंधा चलने की काफी दिनों से सूचना मिल रही थी। पुख्ता जानकारी जुटाने के लिए खुफिया तंत्र को लगाया गया था। शुक्रवार को सूचना की पुष्टि हो गई। इसके बाद एसडीएम सदर परमानंद झा व उन्होंने नई मंडी कोतवाली प्रभारी बबलू कुमार व एएचटीयू टीम प्रभारी डीएम सिंधू के साथ अलमासपुर में टावर वाली गली में एक मकान में छापेमारी की तो वहां से चार महिलाओं और चार युवकों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
सभी को कोतवाली ले जाया गया। सीओ ने बताया कि आरोपी युवक शेर नगर निवासी अंकित, रहमतनगर भोपा निवासी धर्मेंद्र, बिलासपुर निवासी रमन व दिवाकर है। गिरफ्तार महिलाओं में मकान मालकिन भी शामिल है। पुलिस को मौके से तीन मोबाइल और 32 सौ रुपये भी मिले हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन