फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Woman steals slippers worth Rs three tousand from showroom

Muzaffarnagar: शोरूम पर पसंद आई 3 हजार की चप्पल, महिला ने खरीदने के बजाय किया ये काम, वीडियो वायरल

Tue, 18 Mar 2025 05:26 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 18 Mar 2025 05:26 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चोरी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक महिला को शोरूम पर महंगी चप्पल पसंद आई तो उसने उन्हें खरीदने के बजाय चोरी कर डाला।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Woman steals slippers worth Rs three tousand from showroom
शोरूम से चप्पल चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के शिव चौक के पास बाटा शोरूम में खरीदारी करने पहुंची एक महिला तीन हजार कीमत की तीन जोड़ी चप्पल चोरी कर ले गई। महिला की यह हरकत शोरूम मेें लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

विज्ञापन


शिव चौक के पास जूता कंपनी बाटा का शोरूम है। वहां दो महिलाएं चप्पल खरीदने के लिए आई थी। दोनों ने काफी देर तक शोरूम में चप्पलों को देखा। सेल्समैन से चप्पलों के दामों की जानकारी भी की। 

विज्ञापन

इसी दौरान एक महिला ने सेल्समैन को दूसरी तरफ काम में उलझा देख कर दो जोड़ी चप्पल अपने बैग में रख ली और एक जोड़ी चप्पल कपड़ों में छिपा ली। महिला की यह हरकत शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

महिलाएं बिना खरीदारी किए हुए ही वापस लौट गई। बाद में सीसीटीवी देखने प चोरी का पता चला। शोरूम मैनेजर संदीप दूबे ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना रविवार की है। मंगलवार को जानकारी दी गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश की जा रही है। बाजार में लगे सीसीटीवी भी देखे जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed