फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Woman murdered by strangulation, packed in a sack and thrown in quilt, son said- catch my uncle

सरोज हत्याकांड: मां का शव देखकर बेटा बोला- मेरे चाचा को पकड़ो, उसी ने मारा है, चाचा घर से फरार

Mon, 14 Apr 2025 09:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 14 Apr 2025 09:56 PM IST
सार

सिखेड़ा के गांव दौलतपुर से सरोज देवी (65) चार दिन से लापता थीं। बेटे ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने बेटे की तहरीर पर चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Woman murdered by strangulation, packed in a sack and thrown in quilt, son said- catch my uncle
सरोज देवी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिखेड़ा के गांव दौलतपुर निवासी चार दिन से लापता वृद्धा सरोज (65) की हत्या कर शव बोरे में भरकर बहादरपुर रजबहे में फेंक दिया। शव मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव कालंदी गांव के रजबहे में पड़ा मिला। महिला के बेटे ने चाचा भंवर सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सरोज 11 अप्रैल को दोपहर के समय घर से गई थीं, इसके बाद लौटकर नहीं आईं। परिजनों ने उसे शाम तक काफी तलाशा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बेटे अविनाश पुत्र यशपाल ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी मां सरोज अचानक लापता हो गई है। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। रविवार को अविनाश ने अपनी मां की हत्या कर शव छिपाने का शक जताया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह मेरठ की थाना सरधना पुलिस ने गांव कालंदी रजबहे में महिला का शव पड़े होने की सूचना दी, तो सिखेड़ा थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। यहां महिला की पहचान अविनाश ने अपनी मां के रूप में की।
 
विज्ञापन

महिला के कानों के कुंडल गायब थे। पुलिस का कहना है कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। सीओ नई मंडी रुपाली रॉय ने बताया कि पहचान कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अविनाश ने चाचा पर हत्या का शक जताया। इसके बाद पुलिस ने चाचा भंवर सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। भंवर सिंह अपने घर से लापता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed