{"_id":"68545ebad8d82ecc0102b920","slug":"muzaffarnagar-woman-made-mother-in-law-and-sister-in-law-unconscious-called-her-lover-and-locked-the-room-2025-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: सास और ननद को नशीली लस्सी पिलाकर किया बेहोश, प्रेमी को बुलाकर बंद कर लिया कमरा, ऐसे खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: सास और ननद को नशीली लस्सी पिलाकर किया बेहोश, प्रेमी को बुलाकर बंद कर लिया कमरा, ऐसे खुला राज
Fri, 20 Jun 2025 12:32 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:32 AM IST
सार
युवक शादी में गया हुआ था, तभी महिला ने अपने प्रेमी को बुला लिया। परिवार के युवक ने देख लिया। पुलिस को बुलाकर दोनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ककरौली क्षेत्र के गांव में महिला ने अपनी सास और ननद को नशीली लस्सी पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद प्रेमी को घर बुला लिया। परिवार के युवक ने दोनों को आपत्तिजनक स्थित में देखकर शोर मचाया। दोनों को पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
गांव निवासी राजमिस्त्री शादी समारोह में गया हुआ था, जबकि उसका बेटा दुबई गया हुआ है। महिला ने बुधवार रात अपनी सास और ननद के लस्सी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उनके बेहोश होने के बाद उसने अपने प्रेमी को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान के बराबर में संदिग्ध बाइक देखकर परिवार के युवक ने शोर मचा दिया। घर में तलाश शुरू हुई तो महिला अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई। पुलिस ने बेहोशी की हालत में मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही उसके पति को भी घटना के बारे में बताया। आरोपी महिला और उसके प्रेमी नयागांव निवासी नाजिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।