{"_id":"5f455da48ebc3e3d032f901e","slug":"muzaffarnagar-woman-and-youth-injured-in-road-accident-muzaffarnagar-news-mrt4979952186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला व युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला व युवक घायल
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला और युवक घायल
बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर लोई गांव के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार युवक व महिला घायल हो गई।
फुगाना थाना क्षेत्र के गांव खेड़ामस्तान निवासी मोहित उर्फ मोनू (21) पुत्र हरपाल सिंह अपनी बाइक से अपने पड़ोस की महिला राजेेश (45) पत्नी सतबीर के साथ बुढ़ाना जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे मेरठ-करनाल हाईवे पर लोई गांव के पास गलत दिशा से आए ट्रैक्टर ट्राली ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सहित मोहित व महिला राजेेश सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मोहित के परिजनों ने पुलिस को दी है।