फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: wife went Missing after texting husband, going to jump in River

Muzaffarnagar: 'बेटे संग झील में कूद रही हूं...', पत्नी ने सऊदी में बैठे शौहर को किया मैसेज, मिला शाॅल

Thu, 28 Dec 2023 04:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Dec 2023 04:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक विवाहिता अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। झील के किनारे पर महिला का शाॅल मिलने से हड़कंप मच गया। महिला ने गायब होने से पहले पति को मोबाइल पर मैसेज भी किया था।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: wife went Missing after texting husband, going to jump in River
मौके पर जमा लोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी महिला शाहीन अपने आठ साल के बेटे सैफ के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। सऊदी में नौकरी कर रहे शौहर नसीम के मोबाइल पर मैसेज भेजा और झील में कूदने की बात कही। इसके बाद से मां-बेटा लापता हैं। झील के किनारे महिला का शॉल पड़ा मिला है।

विज्ञापन

नई मंडी क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी नसीम की पत्नी शाहीन गुरुवार सुबह अपनी दो बेटियों को मीनाक्षी चौक स्थित अजमत अली स्कूल में छोड़ने के लिए आई थी। उसके साथ आठ साल का सैफ भी था।
विज्ञापन


पारिवारिक वजह से शाहीन ने सऊदी अरब में रह रहे अपने पति नसीम को मोबाइल पर मैसेज भेज कर शामली रोड स्थित मोती झील में कूदने की बात कही। इसके बाद महिला घर नहीं लौटी। जब महिला वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने छानबीन करनी शुरू कर दी। इसके बाद महिला का पर्दाफाश में से शॉल बरामद हुआ है। झील के पास सैकड़ों लोग जमा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed