फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Wife strangled to death, body brought from Karnal to Biralsi

Muzaffarnagar: पत्नी की गला दबाकर हत्या, करनाल से बिरालसी ले आया शव

Tue, 11 Jun 2024 04:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 11 Jun 2024 04:10 PM IST
सार

हरियाणा में नाैकरी करने वाला मुजफ्फरनगर का एक युवक मंगलवार को पत्नी का शव एंबुलेंस में लेकर पहुंचा। बताया कि उसकी पत्नी की हार्ट अटैक से माैत हो गई है जबकि मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Wife strangled to death, body brought from Karnal to Biralsi
माैके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के करनाल में क्षेत्र के बिरालसी गांव निवासी रूपा (25) की उसके पति विश्वास ने गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी शव को एंबुलेंस से बिरालसी ले आया। मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के पति पर आरोप लगाया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि बैंक के कर्ज को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बिरालसी निवासी विश्वास अपनी पत्नी रूपा (25) और दो बच्चों के साथ हरियाणा के करनाल जिले में प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करता था। मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह एंबुलेस में पत्नी के शव को लेकर गांव पहुंचा। गांव में बताया कि रूपा की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

विज्ञापन

शक होने पर लोगों ने मृतका के मायके बागपत जिले के थाना बड़ौत के गांव बावली में सूचना दी। परिजन बिरालसी पहुंचें और शव  देखकर 112 पर हत्या किए जाने की सूचना दी गई। पुलिस  मौके पर पहुंची। 

 पुलिस का कहना है हरियाणा में हत्या की बात सामने आई है, लेकिन इस बिंदु पर पति से पूछताछ के आधार जांच की जा रही है। सीओ सदर राजू कुमार साव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मृतका के मायके वालो से बातचीत कर घटना का पता लगाने का प्रयास किया। फोरेंसिक टीम ने शव की जांच की।

मृतका के गले पर मिले चोट के निशान
सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया  कि परिजनों ने हत्या का आरोप पति पर लगाया गया है। प्रथम दृष्टया चोट के निशान होने के कारण प्रथम दृष्टया गला दबाने से मौत होना मानी जा रही है।

पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु का सही कारण मालूम चलेगा। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगा। फिलहाल परिजनों से बातचीत के बाद यह बात सामने आई है कि बैंक ऋण बढ़ने से पति-पत्नी की बीच तकरार रहती थी। संभव है इसी बात को घटना को अंजाम दिया गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed