फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Wife had complicated relations with milkmaid, husband saw her in objectionable condition

Muzaffarnagar: पत्नी के हो गए दूधिया से अवैध संबंध, आपत्तिजनक हालत में पति ने देख लिया, तो करा दिया कत्ल

Sun, 17 Nov 2024 12:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 17 Nov 2024 12:25 PM IST
सार

पुलिस ने राकेश हत्याकांड का खुलासा करते हुए पत्नी, उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। प्लास्टिक की रस्सी से राकेश का गला घोंटा गया था। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Wife had complicated relations with milkmaid, husband saw her in objectionable condition
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतनपुरी पुलिस ने राकेश हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी व दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही कराई थी। महिला के गांव के ही एक युवक के साथ अवैध संबंध थे। उसके प्रेमी ने अपने चचेरे बहनोई के साथ मिलकर हत्या की थी।
विज्ञापन

 

पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रतनपुरी थानाक्षेत्र के नंगला पिठलोकर की सड़क पर 10 नवंबर को एक युवक का शव पड़ा मिला था। जिसकी पहचान बुढ़ाना क्षेत्र के गांव राजपुर छाजपुर निवासी राकेश के रूप में हुई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी इंद्रा व गांव के ही ताहिर तथा बुढ़ाना के गांव बिराल निवासी अनीस को नंगला मार्ग से गिरफ्तार किया है। आरोपी कहीं जाने के इरादे से खड़े थे। अनीस, ताहिर का चचेरा बहनोई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ताहिर मृतक युवक के घर दूध देने के लिए आता था। तब राकेश की पत्नी व ताहिर के बीच अवैध संबंध हो गए थे। इसकी जानकारी राकेश को पांच-छह महीने पहले लग गई थी। राकेश ने इसका विरोध किया था। वह पत्नी से मारपीट भी करता था। उसकी पत्नी ने यह जानकारी देते हुए ताहिर को पति की हत्या के लिए उकसाया था। ताहिर ने अपने चचेरे बहनोई अनीस को शामिल कर लिया। सात नवंबर को ताहिर ने अनीस को उसकी स्विफ्ट कार लेकर गांव के बाहर बुला लिया।
 
विज्ञापन

सात नवंबर की शाम ताहिर ने राकेश को मोबाइल पर कॉल कर बात करने के बहाने से गांव के बाहर बुलाया। वह राकेश को बुढ़ाना ले गए। वहां तीनों ने एक होटल में बैठ कर शराब पी। राकेश को ज्यादा शराब पिलाई गई। खाना खाने के बाद राकेश को अगली सीट पर बैठा दिया। ताहिर पीछे सीट पर बैठ गया। तब ताहिर ने प्लास्टिक की रस्सी से राकेश का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी।

सीओ ने बताया कि गिरफ्तार अनीस रुड़की में भट्ठे पर काम करता है। वह रिश्तेदार होने के नाते ताहिर का साथ निभाने के लिए तैयार हुआ था। आरोपियों की कार, हत्या में प्रयुक्त प्लास्टिक की रस्सी, मृतक का आधार कार्ड और बैंक की पास बुक भी बरामद हुई है। तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed