फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: When husband did not get new mobile, married woman committed suicide

Muzaffarnagar: पति ने नहीं दिलाया नया मोबाइल तो विवाहिता ने दी जान, पास ही रोता मिला दो साल का मासूम

Sat, 14 Feb 2026 10:52 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 14 Feb 2026 10:52 AM IST
सार

खेड़ी सराय गांव में राधिका का पति आशीष उड़ीसा में कपड़े की फेरी लगाने गया हुआ है। बताया गया कि फोन कॉल पर दोनों के बीच मोबाइल दिलाने को लेकर विवाद हुआ। राधिका इतनी आहत हुई कि उसने अपनी जान दे दी। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: When husband did not get new mobile, married woman committed suicide
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मीरापुर क्षेत्र के खेड़ी सराय गांव में विवाहिता राधिका (24) ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि उड़ीसा में कपड़े की फेरी लगाने गए पति से मोबाइल दिलाने को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन


करीब तीन वर्ष पूर्व गांव के आशीष की शादी राधिका के साथ हुई थी। वर्तमान में आशीष उड़ीसा में फेरी का काम कर रहा है और राधिका अपने दो साल के मासूम बेटे के साथ गांव में ही रह रही थी। शुक्रवार दोपहर को फोन पर बातचीत के दौरान दंपती में नया मोबाइल दिलाने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद महिला ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


राधिका का करीब दो वर्ष का मासूम बेटा वासु रो-रोकर बेहाल है। पुलिस का कहना है कि महिला के पति के आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ जानसठ रुपाली राय ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके पति को भी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed