फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: What a disaster befell the family, son died due to illness, father and mother suicide

Muzaffarnagar: परिवार पर कैसी आफत टूटी, बेटे की बीमारी से मौत, कैंसर ग्रस्त पिता और मां ने किया सुसाइड

Fri, 11 Jul 2025 05:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 11 Jul 2025 05:17 PM IST
सार

Suicide Case: अशोक गोयल को कैंसर था और उनकी पत्नी पुष्पा शुगर की मरीज थी। एक बेटे की एक साल पहले मौत हो गई थी। तभी से परिवार डिप्रेशन और आर्थिक तंगी में था। मकान का किराया भी नहीं दिया जा रहा था।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: What a disaster befell the family, son died due to illness, father and mother suicide
अशोक गोयल और पुष्पा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई मंडी में पाटिया के पास रहने वाले अशोक गोयल (65) उर्फ पटवारी और उनकी पत्नी पुष्पा गोयल (60) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव घर के आंगन में फर्श पर पड़े मिले। दोनों ने डिप्रेशन और आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठाया।
विज्ञापन

 

नई मंडी क्षेत्र रेलवे रोड पर राधा कृष्ण मंदिर के पास के मूल निवासी अशोक गोयल वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ पाटिया के पास राकेश कुमार के घर में किराए पर रहते थे। उनका बेटा अनुभव गुरुग्राम में किसी कंपनी में नौकरी करता है। उसने सुबह के समय अपने पिता के मोबाइल पर फोन किया तो कॉल रिसिव नहीं की गई। अनुभव ने नई मंडी कोतवाली पुलिस को कॉल कर अपने पिता के बारे में जानकारी करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। पुलिस ने मकान मालिक को बुलाकर पड़ोसियों के घर की छत से अशोक गोयल के घर की छत पर पहुंचकर जीने का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद पुलिस घर में पहुंची। दंपती के शव आंगन में फर्श पर पड़े मिले। उनके मुंह से झाग निकल रहे थे। पास में दो गिलास थे, जिनमें दो चम्मच रखी थी। गिलास व चम्मच पर सल्फास लगा मिला। सल्फास के कई पाउच भी पड़े मिले। पुलिस ने मृतक के भाई प्रदीप गोयल को मौके पर बुलवा लिया।

विज्ञापन

प्रदीप गोयल ने बताया कि उनके भाई कैंसर और भाभी शुगर की बीमारी से पीड़ित थे। दोनों एक-दूसरे की देखभाल करते थे। उनका भतीजा अनुभव गुरुग्राम में नौकरी करता है। दूसरे भतीजे अभिनव की एक साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उनका भाई पहले नई मंडी के व्यापारी के यहां काम करता था। कुछ लोगों का कहना था कि घर का किराया भी बकाया था। दंपती आर्थिक तंगी से परेशान था। पुलिस ने दंपती के बेटे को सूचना दे दी थी। सीओ नई मंडी रुपाली रॉय ने बताया कि दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed