फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Villagers burnt effigy of AIMM Waris Pathan, says if name on house then why objection on shop

Muzaffarnagar: वारिस पठान का ग्रामीणों ने पुतला फूंका, बोले-मकान पर नाम तो दुकान पर आपत्ति क्यों?

Fri, 19 Jul 2024 05:59 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 19 Jul 2024 05:59 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर दुकानों पर नाम लिखने के आदेश को लेकर सियासत तेज है। वहीं मुजफ्फरनगर में ग्रामीणों ने एआईएमआईएम के प्रवक्ता का पुतला फूंका।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Villagers burnt effigy of AIMM Waris Pathan, says if name on house then why objection on shop
पुतला जलाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा के दौरान खाने पीने की चीजों की दुकानों पर नाम लिखने के मामले का नावला गांव के ग्रामीणों ने स्वागत किया है।  ग्रामीणों ने नावला मोड तक जुलूस निकाला। टीवी डिबेट के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता काजल निषाद पर  टिप्पणी का विरोध करते हुए एआईएमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान का पुतला फूंका। 

विज्ञापन


शुक्रवार को ग्रामीण एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस के रूप में नावला मोड़ तक पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन का यह अच्छा कदम है। जब अपने मकान पर हम गर्व से अपने नेम प्लेट लगाते हैं, तो दुकान पर लिखने में क्या आपत्ति है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नेमप्लेट विवाद पर बहस जारी: पूरे यूपी में आदेश लागू कराने के फैसले से सहयोगी दल खफा, JDU व RLD ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
विज्ञापन


वारिस पठान के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ग्रामीणों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन मंसूरपर पुलिस को सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि वारिस पठान के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अन्यथा ग्रामीण कांवड़ के बाद जिले में धरना प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: खाने में प्याज देख आगबबूला हुए कांवड़िए, ढाबे में तोड़फोड़, कारीगर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed