फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Villagers announced that they will not allow married women to enter the village

Muzaffarnagar: ग्रामीणों ने किया एलान, विवाहिता को गांव में नहीं घुसने देंगे, पढ़ें-क्या है पूरा मामला

Tue, 28 Nov 2023 01:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Nov 2023 01:36 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में एक विवाहिता इन दिनों पुलिस और थाने के चक्कर काट रही है। वहीं विवाहिता के गांव वालों ने एलान कर दिया कि वे उसे गांव में नहीं घुसने देंगे। आगे विस्तार से पढ़ें आखिर विवाहिता ने ऐसा क्या कर दिया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Villagers announced that they will not allow married women to enter the village
- फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के जानसठ में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के मामले में नया मोड़ आ गया है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि महिला को गांव में नहीं घुसने देंगे। उधर, महिला थाने के बाहर से अपने दूसरे पति के साथ चली गई।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक बच्चे की मां का पड़ोस के ही रहने वाले युवक से पिछले एक माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया था। पकड़े जाने पर पति ने विवाहिता को तलाक दे दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Catwalk In Burqa: मुजफ्फरनगर में छात्राओं ने बुर्के में किया कैटवॉक... विरोध में जमीयत उलमा; जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसके बाद प्रेमी के साथ ही उसका निकाह करा दिया था और उसी के साथ भेज दिया था। बाद में वह दोनों अलग जानसठ में रहने लगे।

दो दिन पूर्व ही विवाहिता को प्रेमी ने घर से निकाल दिया। रविवार को पहला पति विवाहिता को थाने के बाहर छोड़कर चला गया था। गांव कवाल पुलिस चौकी के प्रभारी सत्यवीर सिंह अत्री का कहना है कि विवाहिता को उसका प्रेमी अपने साथ ले गया है। उधर, ग्रामीणों ने कहा कि गांव में प्रेमी के संग फरार हुई विवाहिता को गांव में घुसने नहीं देंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed