फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Video of making tea by spitting in a vessel went viral, two youths arrested

Muzaffarnagar: बर्तन में थूककर चाय बनाते युवक का वीडियो वायरल, मसूरी में खतौली के दो युवकों ने की करतूत

Wed, 09 Oct 2024 09:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 09 Oct 2024 09:42 PM IST
सार

उत्तराखंड के मसूरी में खतौली के दो युवक चाय बेचने का काम करते हैं। इनका वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठनों के साथ ही मुस्लिम समाज ने भी निंदा की और कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Video of making tea by spitting in a vessel went viral, two youths arrested
चाय के बर्तन में थूकता युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के मसूरी में खतौली के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। इन युवकों का चाय में थूकने और पर्यटकों को पिलाने का वीडियो वायरल हो गया है। एसएसपी का कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान कर उनको पकड़ा गया। इनके नाम नौशाद और हसन अली निवासीगण जमशेर कॉलोनी, खतौली मुजफ्फरनगर हैं।
विज्ञापन

इस मामले में बुधवार को हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश दिखा। भाजपा और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने माल रोड पर जुलूस भी निकाला। 
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हिमांशु बिश्नोई निवासी नेहरू ग्राम ने कोतवाली मसूरी में मंगलवार को पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद दो युवकों पर मुकदमा दर्ज किया गया। वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान कर उनको गिरफ्तार कर लिया है। इनके नाम नौशाद निवासी जमशेर कॉलोनी खतौली, मुजफ्फरनगर और हसन अली निवासी जमशेर कॉलोनी खतौली हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनों ने घटना की निंदा की
मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनों ने कोतवाली पहुंचकर थूककर चाय बनाने की कड़ी निंदा की। ज्ञापन सौंपकर पुलिस-प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। अगर कोई भी व्यक्ति समाज में ऐसा कार्य करता है, जिससे समाज को हानि और किसी भी धर्म के प्रति कोई ठेस पहुंचती है तो मसूरी का मुस्लिम समाज उसका पूर्ण रूप से बहिष्कार करता है।


विज्ञापन

नौशाद के पिता बोले, वीडियो एडिट कर वायरल किया गया
नौशाद एक महीने पहले ही भाई के पास खतौली था। उसके पिता शेर अली का कहना है कि नौशाद को झूठा फंसाया गया है। कसबा निवासी शेर अली का कहना है कि उसका बड़ा बेटा हसन चाय की दुकान मसूरी में चलाता है। एक महीने पहले ही परिवार में बीमारी के चलते नौशाद को मदद के लिए मसूरी बुलाया गया था। उनके बेटे पर गलत आरोप लगाया गया है। आखिर कोई चाय में क्यों थूकेगा। उनके बेटों को फंसाने के लिए ऐसा किया गया है। मसूरी में चाय की दुकान पर पुलिस वाले भी आते थे, लेकिन कभी किसी को शिकायत नहीं रही। अचानक किसी ने वीडियो एडिट कर वायरल कर दिया। 
 

मुजफ्फरनगर: आती जाती महिलाओं और लोगों पर थूक रहा था युवक, गिरफ्तार
गांधी कालोनी में बुधवार को एक युवक पर आती-जाती महिलाओं व लोगों ने थूक रहा था। लोगों ने नई मंडी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कुछ लोगों ने पहले ही आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक मुस्तफाबाद निवासी सोनू है। उसका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed