फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Used to enter Kanwar camps with Hindu names, used to do this work, five arrested

Muzaffarnagar: कांवड़ शिविरों में हिंदू नाम रखकर घुसते थे, करते थे ये काम; दो हिस्ट्रीशीटर समेत पांच गिरफ्तार

Mon, 21 Jul 2025 09:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 21 Jul 2025 09:30 PM IST
सार

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि ये बदमाश लोगों के मोबाइल और अन्य सामान चोरी करते थे। इससे माहौल बिगड़ने का भी खतरा था। इनमें से एक आरोपी 72 मोबाइल चोरी करने में पूर्व में भी सामने आ चुका है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Used to enter Kanwar camps with Hindu names, used to do this work, five arrested
पुलिस की गिरफ्त में पांचों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइन थाना पुलिस ने हिंदू नाम रखकर व कांवड़ियों के वेश में कांवड़ शिविर में घुसकर चोरी करने वाले दो हिस्ट्रीशीटर सहित गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे थे। पांचों आरोपियों को 14 जुलाई को भी पकड़ा गया था। आरोपियों के साथियों व संपर्कों का पता लगाने के लिए एसआईटी सहित तीन टीम गठित की गई हैं।
विज्ञापन

 

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने ऐसे पांच आरोपियों को पकड़ा है, जो कांवड़ सेवा शिविर में कांवड़ियों के वेश में हिंदू नाम बताकर घुसते थे, वहां सेवा करते थे। इसके बाद वहां से मोबाइल व बैग चोरी करते थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि लद्धावाला निवासी आसिफ व केवलपुरी निवासी आबिद हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं। आबिद ने 2023 में 72 मोबाइल चोरी किए थे। आरोपियों ने मुजफ्फरनगर, सहारनपुर जिले में घटनाएं की हैं। सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर, उनकी संपत्ति को जब्त किया जाएगा। इस दौरान सीओ सिटी राजू कुमार साव व सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष सिंह भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

इन्हें किया गिरफ्तार-
सुहैल उर्फ चोकड़ उर्फ शेरखान निवासी लद्दावाला, मुजफ्फरनगर
आसिफ निवासी बिलाल मस्जिद के पास लद्दावाला, मुजफ्फरनगर
आसिफ निवासी आयशा मस्जिद के पास शाहबुद्दीनपुर रोड, मुजफ्फरनगर
शादाब निवासी कूकड़ा मंडी, थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर
आबिद निवासी केवलपुरी थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: खून से लथपथ लाशों वाली वीडियो वायरल कर माहौल खराब करने की साजिश, पाकिस्तान से निकला कनेक्शन    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed