{"_id":"6848328b9db8541c3306e4a8","slug":"muzaffarnagar-two-teenagers-raped-their-aunt-and-niece-did-this-audacious-thing-after-the-incident-2025-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: दो किशोरों ने किया मौसी और भांजी के साथ दुष्कर्म, वारदात के बाद किया ये दुस्साहसिक काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: दो किशोरों ने किया मौसी और भांजी के साथ दुष्कर्म, वारदात के बाद किया ये दुस्साहसिक काम
Tue, 10 Jun 2025 06:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 10 Jun 2025 06:56 PM IST
सार
ईद के दिन बुढ़ाना में वारदात को अंजाम दिया गया। दुष्कर्म के बाद आरोपी दोनों किशोरियों को उनके घर के बाहर छोड़कर फरार हुए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
बुढ़ाना में ईद-उल-अजहा के दिन नाबालिग मौसी-भांजी के साथ दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनका चालान कर दिया गया। दोनों आरोपी नाबालिग हैं। दुष्कर्म करने के बाद दोनों आरोपियों ने किशोरियों को उनके घर छोड़ा और तब फरार हुए थे।
विज्ञापन
बुढ़ाना क्षेत्र निवासी मौसी और भांजी के साथ लोई गांव के जंगल में शनिवार को दुष्कर्म किया गया था। दुष्कर्म के बाद मुख्य आरोपी बाइक से दोनों किशोरियों को उनके घर के बाहर छोड़ कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने चालान कर दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस घटना में सहयोग करने वाले आरोपियों की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर उन्हें भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन