{"_id":"69a29ab98aac90fc5a02a094","slug":"muzaffarnagar-two-henchmen-of-sunil-rathi-gang-caught-in-dehradun-were-extorting-money-2026-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: देहरादून में पकड़े सुनील राठी गैंग के दो गुर्गे, महंगी जमीनों में दखल देकर कर रहे थे उगाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: देहरादून में पकड़े सुनील राठी गैंग के दो गुर्गे, महंगी जमीनों में दखल देकर कर रहे थे उगाही
Sat, 28 Feb 2026 01:05 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:05 PM IST
सार
एसटीएफ और दून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। इनमें भानू चौधरी सहारनपुर और पारस मुजफ्फरनगर का निवासी है। दोनों बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन
गिरफ्तारी। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड एसटीएफ और दून पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी की गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, सात कारतूस और काले रंग की स्कॉर्पियो बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन
Trending Videos
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दोनों को थाना राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इनमें से भानू चौधरी सहारनपुर और पारस मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। पारस के खिलाफ यूपी में कई मामले दर्ज हैं। पूछताछ में सामने आया है कि पारस पहले कुख्यात अपराधियों मुख्तार अंसारी और संजीव जीवा गैंग से जुड़ा रहा है और उनके लिए शूटर के तौर पर काम कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों की मौत के बाद वह सुनील राठी गैंग में शामिल हो गया। आरोपी देहरादून और हरिद्वार की विवादित व महंगी जमीनों में दखल देकर गैंग के लिए उगाही कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी लगातार जेल में बंद सुनील राठी के संपर्क में थे और पौड़ी जेल में उससे मुलाकात भी करते रहे हैं।
एसटीएफ को यह भी जानकारी मिली है कि हरिद्वार का एक विवादित प्रॉपर्टी डीलर, जो पहले हत्या के मामले में जेल जा चुका है, वह भी इस नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। कई व्यापारी इन लोगों की धमकियों से परेशान थे लेकिन गैंग के डर से किसी ने शिकायत नहीं की। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गैंग के तार और किन लोगों व स्थानों से जुड़े हुए हैं।