{"_id":"61e64561e53b88214d0af51b","slug":"muzaffarnagar-two-children-sleeping-with-a-fireplace-in-charthaval-died-of-suffocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: चरथावल में अंगीठी लगाकर सो रहे दो बच्चों की दम घुटने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: चरथावल में अंगीठी लगाकर सो रहे दो बच्चों की दम घुटने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 18 Jan 2022 10:13 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:13 AM IST
सार
16 वर्षीय नेहा और 12 साल के अंश मकान में ऊपरी मंजिल पर कमरे में कोयले की अंगीठी लगाकर सोए थे।किसी समय रात बंद कमरे में दोनों का दम घुट गया।
विज्ञापन
child death
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कमरे में जल रही कोयले की अंगीठी के कारण हुआ। वहीं दो बच्चों की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंुची और घटना की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार चरथावल के गांव दधेडू कलां में कोयले की अंगीठी लगाकर सोये दो बच्चों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार रात गांव के राजेन्द्र प्रजापति की 16 वर्षीय नेहा और 12 साल के अंश मकान में ऊपरी मंजिल पर कमरे में कोयले की अंगीठी लगाकर सोए थे।किसी समय रात बंद कमरे में दोनों का दम घुट गया।
बताया जा रहा कि रात में अंगीठी की आग चारपाई ने पकड़ ली। जिससे दोनों झुलस गए थे। सुबह परिजनों ने 5 बजे दरवाजा तोड़कर देखा तो दोनों मृत थे। एक भाई ऊपरी मंजिल पर दूसरे कमरे और माता.पिता नीचे कमरे में सोए थे। दो बच्चों की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर मौजूद है।