फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Truck lost control and hit a pole, police couple caught in a massive fire, burnt alive

Muzaffarnagar: ट्रक ने बाइक सवार सिपाही दंपती को कुचला, लगी भीषण आग, पति पत्नी की जिंदा जलकर दर्दनाक माैत

Tue, 13 Aug 2024 10:43 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 13 Aug 2024 10:43 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में सिपाही दंपती की जिंदा जलकर माैत हो गई। यहां एक ओवरलोडेड ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया जिससे उसके केबिन में आग लग गई। बाइक सवार दंपती इसकी चपेट में आकर जिंदा जल गया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Truck lost control and hit a pole, police couple caught in a massive fire, burnt alive
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बिलासपुर कट के पास आज दर्दनाक हादसा हुआ। यहां रोड़ी से लदे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक पेड़ से टकरा गया, जिससे ट्रक के केबिन में भीषण आग लग गई। दंपती की जिंदा जलकर माैत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र नई मंडी में एनएच-58 पर बिलासपुर कट के पास एक ट्रक द्वारा बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी, जिसमें दंपती ट्रक के नीचे फंस गये और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गया, जिससे ट्रक में शाॅर्ट-सर्किट से आग लग गई।

विज्ञापन

ट्रक के केबिन में आग लग जाने के कारण ट्रक के नीचे फंसे पति-पत्नी की जिंदा जलकर माैत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की सहायता आग बुझाकर ट्रक के नीचे फंसे शवों को निकाला गया है। 

मृतकों की पहचान सहारनपुर निवासी सुधीर कुमार और सोनिया के रूप में हुई है जो पति-पत्नी हैं। मृतक सुधीर कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर जनपद मुरादाबाद में नियुक्त थे। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।

थाना नई मण्ड़ी पुलिस द्वारा ट्रकों को कब्जे में लिया गया है तथा मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिती सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed