{"_id":"67c5e8814ca0b3c4a001bbe2","slug":"muzaffarnagar-triple-talaq-given-to-woman-living-in-her-parental-home-victim-files-case-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: मायके में रह रही महिला को दिया तीन तलाक, पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: मायके में रह रही महिला को दिया तीन तलाक, पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा
Mon, 03 Mar 2025 11:08 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:08 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में मायके में रह रही पत्नी को अतिरिक्त दहेज न देने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। महिला ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में तीन तलाक का मामला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर में मायके में रह रही खालापार निवासी एक महिला को पति ने अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये व कार न देने पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
खालापार निवासी महिला की शादी दिल्ली निवासी मुदस्सिर के साथ हुई थी। शादी में काफी दहेज देने के बाद भी ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में पांच लाख नकद व कार की मांग कर रहे थे। परिजनों ने ससुराल आकर पति आदि को समझाया था, लेकिन वह नहीं माने। इस बीच दो बेटों ने जन्म लिया।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले महिला के माता-पिता की मौत हो गई, तो पति ने घर की संपत्ति बेचकर उसमें हिस्सा दिलाने का दबाव बनाया। परेशान करने पर महिला मायके में आकर रहने लगी। फरवरी माह में घर आकर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने पति के खिलाफ तीन तलाक व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।