फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Time bomb case: Remand of Javed and Imrana approved, now police will interrogate

टाइम बम मामला: जावेद और इमराना का रिमांड मंजूर, पुलिस करेगी पूछताछ, खुल सकते हैं और बड़े राज

Tue, 20 Feb 2024 09:55 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 20 Feb 2024 09:55 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : टाइम बोतल बम (आइइडी) प्रकरण में गिरफ्तार जावेद और इमराना का रिमांड मंजूर हो गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Time bomb case: Remand of Javed and Imrana approved, now police will interrogate
Time Bomb, आरोपी जावेद व इमराना दाएं - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

टाइम बोतल बम (आइइडी) प्रकरण में गिरफ्तार जावेद व इमराना को बुधवार को पुलिस रिमांड पर लेकर आएगी। कोर्ट ने दोनों का दो दिन का रिमांड मंजूर किया है। उधर, सोमवार को जिले में जांच पड़ताल को पहुंची एनआइए की टीम वापस लौट गई है। बम बनाने वाले जावेद को बारूद की व्यवस्था कराने वाले उसके रिश्तेदार को एसटीएफ ने राडार पर लिया है। उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मिमलाना रोड निवासी जावेद से चार टाइम बोतल बम की बरामदगी व बम का ऑर्डर देने वाली प्रेमपुरी निवासी इमराना के बारे में एसटीएफ, आइबी व एटीएस टीम ने जांच-पड़ताल की थी। इस मामले में जांच के लिए सोमवार शाम एनआइए टीम शहर में पहुंची थी। इस टीम ने सोमवार शाम को जावेद व इमराना के घर पहुंच कर घरों की तलाशी ली थी। हालांकि, इस टीम को कुछ नहीं मिला था। टीम ने प्रेमपुरी व मिमलाना रोड क्षेत्र में दोनों आरोपियों के बारे में गहनता से पूछताछ भी की है।

विज्ञापन

मंगलवार को यह टीम वापस दिल्ली के लिए लौट गई है। बताया गया कि टीम ने शहर कोतवाली पुलिस से मुकदमे व पूरे मामले की जानकारी ली है। सूत्रों ने बताया कि बम बनाने वाले जावेद को उसके मीरापुर निवासी रिश्तेदार ने बम बनाने के लिए बारूद उपलब्ध कराया था। एसटीएफ ने जावेद के बाद अब उसके रिश्तेदार की घेराबंदी शुरू की है। उसकी तलाश की जा रही है। वह भी बारूद के कारोबार से जुडा हुआ है। बताया गया कि शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को पुलिस ने जावेद व इमराना को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था।

यह भी पढ़ें: किसानों की महापंचायत: राकेश टिकैत बोले- सरकार ने दिल्ली जाने से रोका, हम 2024 में आने से रोकेंगे

विज्ञापन

कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए दोनों आरोपियों का दो दिन का रिमांड मंजूर किया है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि आईबी ने दोनों को रिमांड पर लेने के लिए कहा था। इसी के चलते रिमांड मंजूर कराया गया है। बुधवार सुबह से दोनों आरोपियों को रिमांड पर लाया जाएगा। उनसे पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: अखिलेश ने कैराना सीट पर चला ये दांव, इकरा को टिकट मिलने पर बदले समीकरण, होगा कांटे का मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed