{"_id":"6894beb72cfcb5943e061635","slug":"muzaffarnagar-three-hawala-traders-caught-with-rs-24-5-lakh-connection-coming-from-this-muslim-country-2025-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: 24.5 लाख रुपये समेत दबोचे तीन हवाला कारोबारी, इस मुस्लिम देश से निकल रहा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: 24.5 लाख रुपये समेत दबोचे तीन हवाला कारोबारी, इस मुस्लिम देश से निकल रहा कनेक्शन
Thu, 07 Aug 2025 08:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 07 Aug 2025 08:27 PM IST
सार
एसएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक ही बाइक पर सवार तीन आरोपियों को पकड़ लिया, तो उसके पास से ये रकम बरामद हुई। मेरठ आयकर की टीम तीनों को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
पकड़े गए तीनों आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर कोतवाली पुलिस ने तीन हवाला कारोबारियों को दबोच लिया। दोनों के पास से एक बैग में 24.5 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों को रकम सहित आयकर विभाग मेरठ के अधिकारियों को सौंप दिया। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों का बरामद रकम को एटीएम के माध्यम से अलग-अलग लोगों के खातों में ट्रांसफर करने का इरादा था।
विज्ञापन
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग हवाला का पैसा इधर से उधर करने के लिए निकले हुए हैं। बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने दोपहर के समय मोहल्ला खालापार से एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे संदिग्ध तीन लोगों का पीछा शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब ये लोग कोतवाली क्षेत्र के नॉवल्टी चौराहा के समीप पहुंचे तो उन्हें रोककर तलाशी ली गई। काले रंग के एक बैग से पांच सौ और दो सौ के नोटों की गड्डियां बरामद हुईं। गिनने पर 24.5 लाख रुपये की रकम निकली। उन्होंने बताया कि तीनों को आयकर विभाग मेरठ की टीम के हवाले कर दिया गया। आयकर विभाग मेरठ यूनिट-2 के निरीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार और जबर सिंह दोनों आरोपियों को रकम सहित पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए।
हवाला कारोबारियों का मिल रहा सऊदी कनेक्शन
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए तीनों संदिग्ध का सऊदी कनेक्शन सामने आया है। उन्होंने बताया कि तीनों लोगों की पहचान साहिल और तालिब निवासीगण निकट चांदनी वाला मंदिर बुढ़ाना और आजम निवासी मिमलाना रोड के रूप में हुई है।
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए तीनों संदिग्ध का सऊदी कनेक्शन सामने आया है। उन्होंने बताया कि तीनों लोगों की पहचान साहिल और तालिब निवासीगण निकट चांदनी वाला मंदिर बुढ़ाना और आजम निवासी मिमलाना रोड के रूप में हुई है।