{"_id":"64525b2a9aa1d24e930a50e4","slug":"muzaffarnagar-thanabhavan-road-turned-into-potholes-muzaffarnagar-news-c-14-1-210081-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गड्ढों में तब्दील हो गया मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गड्ढों में तब्दील हो गया मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग
विज्ञापन
दधेडू कलां में टूटी सड़क के कारण गंदे पानी में गुजरने को मजबूर वाहन संचालक
03 विधान सभा के करीब 110 गांवों को जोड़ने वाला है यह मुख्य मार्ग
बारिश के कारण खस्ताहाल सड़क ने लोगों की बढ़ाई मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/चरथावल। बारिश के कारण मुजफ्फरनगर-चरथावल-थानाभवन मार्ग कई जगह गड्ढ़ों में तालाब बन गया है। बदहाल सड़क पर भरे पानी में बुधवार को दुपिहया वाहन चालक पानी में गिरकर चोटिल हुए। मुख्य मार्ग की दुर्दशा के कारण दो जिलों के कई दर्जन गांवों के लोगों के लिए मुसीबत झेलनी पड़ रही है। शहर के कई मार्ग भी गड्ढ़ों में तब्दील हो गए हैं।
तीन विधान सभा के करीब 110 गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग अरसे से गड्ढों में तब्दील हुआ है। यह मार्ग मुजफ्फरनगर से शामली और सहारनपुर के गांव देहात से जुड़ा है। मगर, बरसात में टूटी सड़क पर दधेडू कलां, दधेडू खुर्द, चरथावल, कस्बे में लकड़ी आढ़त के पास सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। बिरालसी से थानाभवन तक अधिकांश सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।
जिला मुख्यालय आने में जर्जर सड़क रोजाना हजारों लोगों को तनाव देती है। दधेडू में करीब 400 मीटर में सड़क पर पूरी तरह गड्ढों में तब्दील है। यहां जलभराव एवं तालाब का गंदा पानी सड़कों पर भरने से मुसीबत उठानी पड़ी। दुपिहया वाहन चालक लुहारी निवासी मोहित, चरथावल के राजू और पिंटू फिसलकर गिरने से चोटिल हो गए। भूसे एवं गन्ने से भरे ट्रक और ट्रैक्टर ट्रालियों के गड्ढों में गुजरने से आए दिन हादसों की आशंका रहती है।
विज्ञापन
--
क्षेत्रवासी बोले,
हर वक्त बनी रहती है हादसे की आशंका
एलआईसी के चेयरमैन क्लब के सदस्य एवं अग्रवाल धर्मशाला के प्रबंधक अजय कंसल ने बताया वह रोजाना इस मार्ग से मुजफ्फरनगर ऑफिस जाते है। गड्ढों में संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। गंतव्य तक पहुंचने में दोगुना समय लगता है।
जर्जर सड़क का निर्माण शीघ्र हों
पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ ने बदतर मुख्य सड़क के निर्माण कराने की मांग की है। चरथावल से नंगला राई के बीच बारिश के कारण सड़क पर तालाब बन गया है। छात्र-छात्राओं को स्कूल कॉलेजों में आने जाने में दिक्कत उठानी पड़ रही है। चरथावल और थानाभवन जाने वाले विद्यार्थियों को गड्ढों में बनीं तालाब रूपी सड़क से गुजरने में जोखिम उठाना पड़ता है।
कारोबार हो रहा प्रभावित
बिरालसी प्रधान लोकेश पुंडीर ने बताया थानाभवन से गांव तक बारिश में पूरी तरह टूट चुकी है। इस सड़क के टूटने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। जनहित में विभाग को जल्द सड़क का निर्माण शुरू कराना चाहिए। गंभीर बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाने में जाना चिंता बढ़ जाती है।
कई गांवाें की परेशानी
जिला पंचायत सदस्या के पति विकास शर्मा ने कहा बरसात से पूर्व सड़क का निर्माण होना चाहिए। सड़क के टूटने से रोनी हरजीपुर, मंगनपुर, पीपलशाह, दूधली, ज्ञानामाजरा, टांडा, छिमाऊ आदि कई दर्जन गांवों के लोगों को आए दिन तनाव झेल कर गंतव्य तक पहुंचने को मजूबर होना पड़ता है।
बजट आने पर का इंतजार
31 मार्च को शासन से केंद्रीय सड़क निधि से इस सड़क के चौड़ीकरण को मंजूरी मिल गई थी। 19.855 किमी सड़क के लिए 51.47 करोड़ रुपये मंजूर हुए थे। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन होने के कारण अवमुक्त हुए दो करोड़ रुपये खाते में नहीं आ पाए थे। इसी कारण टेंडर प्रक्रिया नहीं हो पाई। निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता नीरज सिंह ने शासन में बजट अवमुक्त कराने के लिए चिट्ठी लिखी है। बजट रिलीज होने पर इसी माह में टेंडर प्रक्रिया होने की उम्मीद है। विभाग द्वारा चौड़ीकरण के निर्माण के लिए सर्वे कराया जा रहा है। मुख्य मार्गों पर आबादी वाले गांवों में सीसी रोड़ और नालों का निर्माण होगा। चौड़ीकरण के लिए सड़क पर पड़ने वाले पेड़ों एवं अवैध कब्जों को हटवाया जाएगा।
बारिश से खस्ताहाल हो गई सड़कें
मुजफ्फरनगर। दो दिन तक भारी बारिश से मार्गों की हालत हुई खस्ता हो गई है। शहर को जोड़ने वाले चारों तरफ के मार्गों में गड्ढे बन गए है। शहर में महावीर चौक से सांईधाम तक की सड़क पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।
भोपा रोड पर बाईपास से लेकर जटमुझेड़ा तक पूरी सड़क में गड्ढे हो गए है। बारिश के चलते जगह-जगह पानी भर गया है। मुख्य मार्ग होने के कारण यहां दुपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल रहा। शहर में गुप्ता रिसोर्ट से लेकर राना चौक तक के मार्ग की हालत भी खस्ता हो गई है। मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इसी तरह रुड़की रोड पर भी कई जगह हालत खराब है। शहर के बिल्कुल बीच में महावीर चौक से रेलवे लाइन की ओर से सांईधाम तक जाने वाली सड़क पूरी तरह गड्ढो में तब्दील हो चुकी है।