West UP News Live: मुजफ्फरनगर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, दो घायल, सड़क पार कर रहे युवक की हादसे में मौत
{"_id":"65cd84d6a40e246da002133e","slug":"west-up-news-live-warning-of-migration-police-alert-regarding-farmer-movement-2024-02-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: मुजफ्फरनगर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, दो घायल, सड़क पार कर रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 15 Feb 2024 07:51 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 15 Feb 2024 07:51 PM IST
खास बातें
मेरठ में एमआईटी में BCA फर्स्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान आंदोलन के चलते जनपद में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पंजाब, हरियाणा में किसान आंदोलन के चलते परिवहन पर असर दिखने लगा है। रोडवेज की बसों को दिल्ली में कश्मीरी गेट तक नहीं जाने दिया जा रहा है। पढ़ें ताजा खबरें।
विज्ञापन
अदालत। सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:48 PM, 15-Feb-2024
मुजफ्फरनगर में हत्या के दोषी को उम्रकैद
मुजफ्फरनगर में आठ साल पहले मीरापुर के दुकानदार की ईंट भट्ठे पर जलाकर हत्या के मामले में दोषी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-7 के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने फैसला सुनाया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ईंट भट्टे पर 19 मई 2016 की सुबह युवक की जली हुई लाश मिली थी। मुंशी छपार के बढेड़ी निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को सूचना दी। इसी दिन शाम के समय मृतक की शिनाख्त मीरापुर के सिकंदरपुर निवासी वाजिद के रूप में हुई। किराना की दुकान चलाने वाला वाजिद 18 मई को 50 हजार रुपये लेकर कपड़ा खरीदने के लिए निकला था और इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने शहर की मदीना कॉलोनी निवासी उसके परिचित सलमान के घर पर पहुंचकर जानकारी लेनी चाहिए, लेकिन ताला लटका मिला। पीड़ित परिवार ने सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-7 में हुई। शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा और सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परविंद्र सिंह ने बताया कि अदालत ने दोषी को धारा 302 में आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड, धारा 201 में तीन साल का कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। जुर्माने की धनराशि में से 25 हजार रुपये मृतक वाजिद के पिता को दिए जाएंगे।

07:10 PM, 15-Feb-2024
सड़क पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत
बिजनौर के कोतवाली देहात में सड़क पार कर रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। थाना नगीना देहात क्षेत्र के गांव अलीपुरा जट निवासी लोकेश सिंह (28) बृहस्पतिवार को अकबराबाद बैंक में गया था। वह अपनी बाइक अकबराबाद बैंक के सामने खड़ी करके काशीपुर-हरिद्वार हाईवे पार करने लगा। तभी कोतवाली देहात की ओर से जा रही कार ने लोकेश को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात लाई, जहां पर उपस्थित चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। लोकेश की मौत का समाचार घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लोकेश अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्री और एक पुत्र को रोता बिलखता छोड़ गया है।

04:01 PM, 15-Feb-2024
बागपत जनपद में छात्रों के दो गुटों के बीच गुरुवार को संघर्ष हो गया। बताया गया कि छात्रा को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजने को लेकर दो छात्रों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद एक छात्र गुट ने दूसरे छात्र गुट को गोली मार दी। दूसरे छात्र गुट ने भी गोली चलाई। हमले में दो छात्र घायल हुए हैं। गंभीर हालत में दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
04:00 PM, 15-Feb-2024
बागपत में जेसीबी मशीन की टक्कर से खंभा टूटकर बाइक सवार के ऊपर गिरा, मौत
बड़ौत के हिलवाडी गांव में जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई, जिस कारण खंभा वहां से गुजर रहे बाइक सवार को ऊपर गिर गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन युवक को लेकर चिकित्सकों के यहां पर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजन गमगीन हैं।
03:59 PM, 15-Feb-2024
बिजनौर में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है युवक रायपुर चौराहा स्थित अपने भाई की दुकान से खाना खाने जाते समय रेलवे क्रॉसिंग पा कर रहा था। अचानक पीछे से ट्रेन आ गई।
मोहल्ला पठानपुरा निवासी अब्दुल वाजिद का पुत्र(17 ) आजान उर्फ काला गुरुवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे रायपुर चौराहा क्षेत्र से अपने घर जा रहा था। भारत सिनेमा फ्लाईओवर के नीचे कोटद्वार रेलवे ब्रांच लाइन क्रॉस करते समय अचानक पीछे से कोटद्वार जा रही सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस आ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाइन के बीच चल रहे आजान के मोबाइल में एयरफोन लगा था। काफी शोर होने और ट्रेन की आवाज उसके कान तक नहीं पहुंची। ट्रेन की चपेट में आने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना पर रम्पुरा पुलिस चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह, जाब्तागंज चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह, आरपीएफ एसआई सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक आजान का शव अपने कब्जे में ले लिया।

11:05 AM, 15-Feb-2024
एमआईईटी में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
छात्रा का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
10:25 AM, 15-Feb-2024
दौराला में ट्रक ने बुलेट में मारी टक्कर, महिला समेत दो की मौत
दौराला में हादसा
- फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने मृतकों के शव को मोर्चरी भेजा और जाम खुलवाया। दोनों की अभी शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने बुलेट के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की तो, पता मेरठ के साबुन गोदाम मोहल्ला शिवहरि मंदिर निवासी प्रमोद पुत्र चंद्रपाल आ रहा है।
10:10 AM, 15-Feb-2024
सहारनपुर में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में लगी भीषण आग
मौके पर जमा लोग
- फोटो : Amar Ujala
सहारनपुर जनपद के बेहट थानाक्षेत्र में चकरौता रोड पर एक इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में बुधवार की रात भीषण आग लग गई। करीब 10 लाख रुपये की कीमत के इंवर्टर, बैटरियां और अन्य विद्युत संचालित उपकरण जलकर राख हो गए। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कर्म का पता नहीं चल सका।
मोहल्ला महाजनान निवासी हेमंत जैन की चकरौता रोड पर इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है। रात वें दुकान बंद कर घर चले गए। करीब नौ बजे उनकी दुकान से आग की लपटें उठने लगी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकान मालिक व कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने आग की लपटें तेज होती देख फायर बिग्रेड को मौके पर बुलाया। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।
आग लगने की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसडीएम दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। पीडित दुकानदार ने बताया, कि उसकी दुकान में रखे इंवर्टर, बैटरियां समेत करीब आठ से दस लाख रुपये के विद्युत संचालित उपकरण जले है।
आग किन कारणों से लगी, अभी इसका पता नहीं चल सका। पुलिस प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को मानकर चल रही है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच की जा रही है।

08:56 AM, 15-Feb-2024
बिल्डर पर कार्रवाई न होने पर दी पलायन की चेतावनी
मेरठ के पल्लवपुरम में दीवार तोड़कर गेट लगाने के मामला गहराता जा रहा है। गेट लगाए जाने के बाद बुधवार को पल्लवपुरम के लोगों ने बैठक की। पल्लवपुरम व्यापार संघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए। बिल्डर पर कार्रवाई न होने पर पलायन की चेतावनी दी गई।
सोमवार को एक बिल्डर ने जेसीबी लाकर दीवार को तोड़कर गेट लगा दिया था। बैठक में सीनियर सिटीजन के अध्यक्ष डीवी कपिल की अध्यक्षता में नौ सदस्यों की एक समिति बनाई गई, जो कानूनी रूप से लड़ाई लड़ेगी। समिति में उनके अलावा अश्वनी शर्मा, वीरेन्द्र त्यागी, इंद्रपाल, मीरा सिंह, गौरव मलिक, राजेंद्र बंसल, पार्षद प्रदीप वर्मा, देवराज सोम हैं।

08:49 AM, 15-Feb-2024
किसान आंदोलन से रेल व परिवहन प्रभावित
किसान आंदोलन का असर परिवहन पर भी पड़ा है। रेलवे ने बुधवार को जालंधर से दिल्ली के बीच चलने वाली जालंधर इंटरसिटी सुपर को अप और डाउन में रद्द कर दिया है। छत्तीसगढ़ और गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस अप और डाउन में लेट चली।
दूसरी ओर, रोडवेज की बसों को कश्मीरी गेट तक नहीं भेजा जा रहा। आनंद विहार और सराय काले खां तक बसों का संचालन हुआ है। हरियाणा में मेरठ से करनाल जाने वाली चार बसों को पानीपत से वापस भेज दिया गया। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेरठ डिपो के केंद्र प्रभारी संचालन सतपाल सिंह ने बताया कि किसानों के आंदोलन के चलते दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में भी कमी आई है।