{"_id":"6924895c14e06f23220fa0f0","slug":"muzaffarnagar-terrorists-doctor-module-on-target-three-doctors-resident-of-kashmir-interrogated-2025-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: आतंकियों का डॉक्टर मॉड्यूल निशाने पर, कश्मीर निवासी तीन डॉक्टरों से खुफिया विभाग ने की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: आतंकियों का डॉक्टर मॉड्यूल निशाने पर, कश्मीर निवासी तीन डॉक्टरों से खुफिया विभाग ने की पूछताछ
Mon, 24 Nov 2025 10:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 24 Nov 2025 10:05 PM IST
सार
बुढ़ाना स्थित एक मदरसे में पढ़े दो युवकों के गुजरात में पकड़े जाने और उसके बाद दिल्ली में हुए धमाके के बाद पुलिस अलर्ट है। मदरसों और अन्य संदिग्ध जगहों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। ऐसे में तीन डॉक्टर निशाने पर आए हैं।
विज्ञापन
आतंकी कनेक्शन। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुढ़ाना के एक मदरसे में पढ़े दो युवकों के गुजरात में पकड़े जाने व दिल्ली में बम धमाके के बाद से जिले में खुफिया विभाग टीम सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट है। खुफिया विभाग की टीम ने संदिग्ध लोगों की तलाश में चेकिंग अभियान शुरू किया हुआ है। टीम को जिले में कश्मीर निवासी तीन डॉक्टर रहते हुए मिले हैं, जिनसे पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
एक पखवाड़े पहले बुढ़ाना के एक मदरसे में पढ़े दो युवकों झिंझाना निवासी आजाद व लखीमपुर निवासी सुहेल को गुजरात के अहमदाबाद में आतंकी गतिविधि में भूमिका संदिग्ध होने के चलते पकड़ा गया। इसके कुछ दिन बाद ही दिल्ली में बम धमाका हो गया। दोनों घटनाओं के बाद सुरक्षा के मददेनजर जिला पुलिस व खुफिया विभाग टीम अलर्ट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने मदरसे में जाकर जांच पड़ताल की थी। इन दोनों मामलों में जिले के खुफिया विभाग की तीन टीम जांच पड़ताल में जुटी हैं। जांच-पड़ताल में तेलंगाना, मेवात के 21 लोगों के अलावा कश्मीर के रहने वाले एक दर्जन लोग भी सामने आए थे।
सोमवार को जिले में रहने वाले कश्मीर के तीन डॉक्टरों के बारे में जानकारी मिली, जिन तक टीम पहुंच गई है। वह अस्पतालों में काम कर रहे हैं। खुफिया विभाग की टीम उनसे पूछताछ कर रही है।
बता दें कि दिल्ली बम धमाके के मामले में कश्मीर निवासी डॉक्टर के पकड़े जाने के बाद से कश्मीर के लोगों की जांच-पड़ताल की जा रही है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि कश्मीर निवासी तीन डॉक्टर जिले के अस्पतालों में काम कर रहे हैं, उनसे फिलहाल रुटीन में पूछताछ की जा रही है। अभी कोई संदिग्ध जानकारी नहीं मिली है।