Muzaffarnagar: धार्मिक टिप्पणी से बुढ़ाना में तनाव, हंगामा कर जाम लगाने वाले 700 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में धार्मिक टिप्पणी को लेकर शनिवार देर रात हुए हंगामे के बाद पुलिस ने सख्ती करते हुए 700 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर की गई धार्मिक टिप्पणी से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में नाराज मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग शनिवार देर रात सड़क पर उतर आए। मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध जताते हुए सैकड़ों लोगों ने शनिवार रात हंगामा कर जाम लगाया था। इस मामले में 700 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना के मामले में पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए हैं।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: धार्मिक टिप्पणी से बुढ़ाना में तनाव, सड़क पर उतरे मुस्लिम समाज के लोग; Video
बुढ़ाना में सोशल मीडिया पर एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने व झूठी अफवाह फैलाने के मामले में पुलिस ने सख्ती बरती है। एसएसपी अभिषेक सिंह ने रविवार दोपहर बुढ़ाना कोतवाली पहुंच कर गणमान्य लोगों की बैठक ली। उनसे शांति बनाए रखने की अपील की ।
एसएसपी ने कहा कि जिस व्यक्ति ने पोस्ट शेयर की थी उसके एवं हंगामा कर जाम लगाने वाले 700 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुछ लोगों ने आरोपी व्यक्ति की दुकान पर पथराव किया था।
उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से उनको चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। कोई भी व्यक्ति गलत टिप्पणी पोस्ट न करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।