{"_id":"60be685cd5b3e96a8b1be718","slug":"muzaffarnagar-teenager-ate-poison-hurt-by-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर : छेड़़छाड़ से आहत किशोरी ने खाया जहर, अधेड़ ने घर में खींचकर दुष्कर्म का किया था प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर : छेड़़छाड़ से आहत किशोरी ने खाया जहर, अधेड़ ने घर में खींचकर दुष्कर्म का किया था प्रयास
Tue, 08 Jun 2021 12:11 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:11 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपी अधेड़ व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं आरोपी फरार है जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने जहर खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी अधेड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग भांजी उनके ही पास रहती है। चार जून को किशोरी घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी, जहां पड़ोस के ही एक अधेड़ ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। इस संबंध में अधेड़ को बुलाकर उसके परिजनों को नसीहत दी गई।इस पर अधेड़ के साथ ही उसके परिजनों ने भी गलती मानते हुए माफी मांग ली थी।
पीड़ित के अनुसार रविवार शाम करीब पांच बजे किशोरी पशुओं को चारा डालने के लिए घर से अपने घेर में जा रही थी। आरोप है कि जब वह अधेड़ के घर के सामने पहुंची, तो आरोपी ने उसे बदनीयती से घर में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसके परिजन दौड़कर वहां पहुंचे, जिन्हें देख आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
परिजन किशोरी को घर ले गए, जहां उसने छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास से आहत होकर सोमवार को घर पर ही जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल किशोरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने गांव में पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की।
किशोरी के मामा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी इब्ने अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने बताया कि छेड़छाड़ से परेशान होकर किशोरी द्वारा जहर खाने की जानकारी मिली थी। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।