फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Teen blackmailed minor girl, murdered with help of friends; 5 arrested

अनुज हत्याकांड का खुलासा: नाबालिग प्रेमिका को ब्लैकमेल कर रहा था युवक, बाल अपचारी समेत पांच गिरफ्तार

Wed, 23 Jul 2025 05:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 23 Jul 2025 05:36 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में युवक अनुज की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक पर एक नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करने का आरोप है। हत्या की साजिश उसी किशोरी और उसके साथियों ने मिलकर रची थी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Teen blackmailed minor girl, murdered with help of friends; 5 arrested
पुलिस गिरफ्त में तीन आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव खानुपुर में हुए अनुज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो नाबालिगों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या का कारण एक नाबालिग लड़की को कथित रूप से ब्लैकमेल किया जाना था।

विज्ञापन


एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मृतक अनुज ने गांव दूधाहेड़ी निवासी अक्षय के मोबाइल से उसकी नाबालिग प्रेमिका के कुछ फोटो प्राप्त कर लिए थे। अनुज कथित रूप से इन तस्वीरों के आधार पर लड़की पर दबाव बना रहा था और बार-बार मिलने के लिए कह रहा था। इससे परेशान होकर अक्षय ने योजना बनाई और अपनी प्रेमिका से अनुज को एक सुनसान स्थान पर बुलवाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: गुजरात ATS ने अलकायदा से जुड़े चार संदिग्ध किए गिरफ्तार, एक मेरठ का, देश विरोधी गतिविधियों का शक
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही अनुज वहां पहुंचा, पहले से मौजूद अक्षय, अमन, दीपक और दो नाबालिग साथियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनुज का शव जंगल में मिला था।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। मामले में शामिल सभी पांचों आरोपियों अक्षय, अमन, दीपक और दो बाल अपचारियों का चालान कर दिया गया है। किशोरी को लेकर पुलिस संबंधित बाल संरक्षण कानूनों के तहत कार्रवाई कर रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed