फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gujarat ATS arrests four suspected Al-Qaeda operatives; one originally from Meerut

UP: गुजरात ATS ने अलकायदा से जुड़े चार संदिग्ध किए गिरफ्तार, एक मेरठ का, देश विरोधी गतिविधियों का शक

Wed, 23 Jul 2025 05:00 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 23 Jul 2025 05:00 PM IST
सार

गुजरात एटीएस ने एक बड़े ऑपरेशन में नोएडा, दिल्ली और गुजरात से अलकायदा से जुड़े चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवक मेरठ का मूल निवासी बताया जा रहा है। एजेंसियों को सोशल मीडिया पर देश विरोधी गतिविधियों के संकेत मिले थे।

विज्ञापन
Gujarat ATS arrests four suspected Al-Qaeda operatives; one originally from Meerut
चार आरोपी पकड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अलकायदा नेटवर्क से जुड़े चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। गुजरात एटीएस ने मंगलवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए नोएडा, दिल्ली और गुजरात में एक साथ कार्रवाई कर इन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि इनमें से एक आरोपी की पहचान मेरठ के मूल निवासी के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए संदिग्धों के नाम हैं-
1. मोहम्मद फैक पुत्र मोहम्मद रिजवान, निवासी मीर मदारी गली, फरासखाना, दिल्ली
2. मोहम्मद फरदीन पुत्र मोहम्मद रईस, निवासी गुलमोहर टेनमेंट, फतेहवाड़ी, अहमदाबाद
3. सेफुल्ला कुरेशी पुत्र महम्मद रफीक, निवासी खटकीवाड़ा, भोई वाडा के पास, विनायक सिनेमाज, मोडासा
4. जीशान अली पुत्र आसिफ अली, निवासी मकान नंबर 77 छजरसी कॉलोनी, सेक्टर 63, नोएडा।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 23 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, एजेंसियों को इनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर देश विरोधी और उकसाऊ पोस्ट मिलने के बाद इन पर नजर रखी जा रही थी। लंबे समय से की जा रही  तकनीकी और फील्ड निगरानी के बाद एटीएस ने सटीक कार्रवाई करते हुए चारों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। एक की गिरफ्तारी नोएडा से, एक दिल्ली से और दो की गुजरात से होना बताया गया है।



फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है और एजेंसियां इनके नेटवर्क, संपर्कों और संभावित साजिशों की गहराई से जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि शुरुआती पूछताछ में कुछ अंतरराष्ट्रीय कड़ियों के भी संकेत मिले हैं।

बताया गया कि गिरफ्तार युवकों में से जीशान अली को मेरठ का रहने वाला है, हालांकि इसकी अभी स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है। कहा जा रहा है कि वह फिलहाल NCR क्षेत्र में रह रहा था। सुरक्षा एजेंसियां मेरठ से उसके कनेक्शन की भी जांच कर रही हैं।  

एटीएस डीआईजी सुनील जोशी के अनुसार आतंकवाद निरोधक दस्ते ने एक्यूआईएस (जिसे भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा कहा जाता है) से जुड़े चार आतंकवादियों को अपनी गिरफ्त में लिया है। विस्तृत जानकारी और आगे की प्रक्रिया प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed