{"_id":"655e1961f9a42d9d8f0f75ba","slug":"muzaffarnagar-tax-evasion-of-goods-worth-rs-12-crore-caught-in-bindal-duplex-gst-team-deposited-rs-1-25-cror-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: बिंदल डुप्लेक्स में 12 करोड़ के माल पर कर चोरी पकड़ी, GST टीम ने मौके पर ही जमा कराए 1.25 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: बिंदल डुप्लेक्स में 12 करोड़ के माल पर कर चोरी पकड़ी, GST टीम ने मौके पर ही जमा कराए 1.25 करोड़
Wed, 22 Nov 2023 08:41 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 22 Nov 2023 08:41 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा रोड स्थित बिंदल डुप्लेक्स में जीएसटी की टीम ने जांच में 12 करोड़ के माल पर कर चोरी पकड़ी है। यहां टीम में शामिल 15 अधिकारी 24 घंटे तक जांच में जुटे रहे।
विज्ञापन
- फोटो : Istock
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा रोड स्थित बिंदल डुप्लेक्स में जीएसटी की टीम ने जांच में 12 करोड़ के लगभग का ऐसा माल पकड़ा है, जिस पर कर चोरी की गई है। 15 अधिकारियों की टीम ने 24 घंटे तक लगातार जांच करने के बाद मौके पर ही 1.25 करोड़ जमा कराए।
विज्ञापन
पेपर मिल का रिकाॅर्ड विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। वाणिज्यकर विभाग की जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर जेएस शुक्ला ने बताया कि बिंदल डुप्लेक्स में जीएसटी के 15 अधिकारियों की टीम ने डिप्टी कमिश्नर विवेक मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार सुबह 11 बजे जांच शुरु की थी। यह जांच बुधवार को सुबह 11 बजे तक चली।
विज्ञापन
24 घंटे चली जांच में मौके पर दर्शाया गया स्टॉक बहुत ज्यादा मिला। आईटीसी यानी इंपुट टेक्स क्रेडिट में अंतर पाया गया। खरीद और बिक्री में अंतर सामने आया। कुल मिलाकर मौके पर छह करोड़ के माल पर चोरी सामने आई।
विज्ञापन
जो रिकाॅर्ड कब्जे मे लिया गया है उसकी जांच चल रही है। लगभग 12 करोड़ के माल पर कर चोरी सामने आ सकती है। फिलहाल विभाग ने 1.25 करोड़ रुपया मौके पर ही जमा कराए। अभी जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।