फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Stadium Wins Trophy

मुजफ्फरनगर स्टेडियम की क्रिकेट टीम ने ट्रॉफी जीती

Sun, 13 Oct 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Stadium Wins Trophy
मंसूरपुर में क्रिकेट मैच में ट्रॉफी जीतने पर खुशी मनाते खिलाड़ी। - फोटो : KHATAULI
मुजफ्फरनगर स्टेडियम की क्रिकेट टीम ने ट्रॉफी जीती
विज्ञापन

मंसूरपुर। अकॉर्ड क्रिकेट एकेडमी में हुए फाइनल मुकाबले में मुजफ्फरनगर स्टेडियम की टीम ने मंसूरपुर अकार्ड क्रिकेट एकेडमी की टीम को हराकर ट्राफी जीती।
रविवार को हुए क्रिकेट मैच में मुजफ्फरनगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। अकॉर्ड क्रिकेट एकेडमी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 98 रन बनाए। जिसमें ओवैस ने 15 रन तथा वसीम ने 20 रन बनाए। मुजफ्फरनगर के गेंदबाज बिलाल व सिद्धार्थ ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुजफ्फरनगर स्टेडियम की टीम ने पांच गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। तनुज ने 28 तथा सिद्धार्थ ने 27 रनों का योगदान दिया। मंसूरपुर के खिलाड़ी सोहेब ने मुजफ्फरनगर के चार विकेट चटकाए। मुजफ्फरनगर के खिलाड़ी सिद्धार्थ को मैन ऑफ द टूर्नामेंट दिया गया। इस दौरान मोहम्मद नबील, स्टेडियम कोच प्रीति मेहरा, नयन भारद्वाज, नंदू, लाला, दिनेश जैन, मोहम्मद अतीक, फिरोज सैफी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed