फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: SP leaders chased a coal trader at Mahavir Chowk and beat him after snatching a police lathi.

Muzaffarnagar: महावीर चौक पर सपा नेताओं ने कोयला व्यापारी को दौड़ाया, पुलिस की लाठी छीनकर पीटा; वीडियो वायरल

Wed, 22 Jul 2026 09:12 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 22 Jul 2026 09:12 PM IST
सार

दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के विरोध में मुजफ्फरनगर के महावीर चौक पर सपा कार्यकर्ता धरना दे रहे थे। इसी बीच वहां भाजपा समर्थक कोयला व्यापारी कुलदीप वहां आ गए। यहां दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: SP leaders chased a coal trader at Mahavir Chowk and beat him after snatching a police lathi.
पुलिस से छीना डंडा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महावीर चौक पर मंगलवार रात सपा के धरने के बीच पहुंचकर टोकाटाकी करने पर कार्यकर्ताओं ने कोयला व्यापारी कुलदीप सिंह को दौड़ा लिया। अखाड़ा संचालक युधिष्ठिर पहलवान ने पुलिस की लाठी छीनकर व्यापारी पर हमला किया। उनकी शिक्षक पत्नी मोनिका चौधरी और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी धक्का-मुक्की की। पुलिस ने बामुश्किल मामला संभाला। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन



 

Muzaffarnagar: SP leaders chased a coal trader at Mahavir Chowk and beat him after snatching a police lathi.
महावीर चौक पर मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ता मंगलवार रात करीब 10 बजे जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट के साथ महावीर चौक पहुंचे। देर रात पचैंडा के युधिष्ठिर पहलवान भाषण दे रहे थे, इस बीच शहर के सुमन विहार निवासी कोयला व्यापारी कुलदीप सिंह भी धरने पर पहुंच गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पहलवान की पत्नी जानसठ इंटर कॉलेज की शिक्षिका मोनिका चौधरी के साथ कुलदीप की कहासुनी हो गई। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने व्यापारी को दौड़ा लिया। पुलिस से लाठी छीनकर युधिष्ठिर ने व्यापारी पर कई वार किए। पुलिस ने उसे बामुश्किल बचाया। इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर रवाना हो गए। एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने रात में मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। बुधवार को पीड़ित युवक ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा को तहरीर दी। उधर, मोनिका चौधरी ने भी मानवाधिकार आयोग, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत भेजी है।
 
विज्ञापन

पीएम और सीएम को अपशब्द कहने से रोका गया : कुलदीप
कुलदीप अपने परिचितों के साथ बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि मंगलवार रात 11 बजे वह कार में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। महावीर चौक पर वह पानी की बोतल लेने लगे तो यहां कुछ लोग भाषण में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व स्थानीय मंत्री, पूर्व मंत्री व अन्य नेताओं को अपशब्द कह रहे थे। सामान्य नागरिक की तरह उन्होंने ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि युधिष्ठिर पहलवान, उनकी पत्नी मोनिका व छह-सात अन्य लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में पुलिस वालों से लाठी छीनकर उसकी पिटाई की। गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी गई।

मोनिका बोली- मुझे कहे गए जातिसूचक शब्द
पुरकाजी सुरक्षित सीट से सपा के टिकट के दावेदारों में शामिल शिक्षिका मोनिका सिंह ने बताया कि सपा कार्यालय के पास धरने पर वह अपने विचार रख रही थीं, इस बीच कुछ अज्ञात लोग आकर वहां दबंगता दिखाते हुए शांति भंग करने लगे। आरोप है कि कुलदीप ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ अभद्रता की। कार्यकर्ताओं के साथ नोक-झोंक शुरू हो गई। आरोपी ने उन पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बचाया। आरोपी ने अपनी राजनीतिक जान पहचान के आधार पर उन्हें व उनके पति को जेल भिजवाने की धमकी दी है। आरोपी नशे की हालत में था।
 

ये बोले एसपी सिटी
पिटाई से पीड़ित युवक ने तहरीर दी है। थाना पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
- अमृत जैन, एसपी सिटी

ये भी देखें...
Meerut: एलएलबी के छात्र ने नोएडा में पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दी, गलगोटिया यूनिवर्सिटी में पढ़ता था कार्तिक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed