फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: SP District President ready to leave post for MLA ticket

Muzaffarnagar: विधायक के टिकट के लिए पद छोड़ने को तैयार सपा जिलाध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष ने यहां से ठोंका दावा

Tue, 07 Apr 2026 08:16 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 07 Apr 2026 08:16 PM IST
सार

सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने पद छोड़ने की बात कही है, साथ ही मीरापुर से टिकट मांगा लिया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी खतौली सीट से टिकट की दावेदारी ठोंक रहे हैं।
 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: SP District President ready to leave post for MLA ticket
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों ने भी सियासी ताना-बाना बुनना शुरू कर दिया है। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने पद से इस्तीफे की पेशकश करते हुए मीरापुर के टिकट पर दावेदारी कर दी है। उधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी भी खतौली विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार हैं।
विज्ञापन

 

सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने बताया कि लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। जिलाध्यक्षों से उनकी भविष्य की योजनाओं और टिकट की दावेदारी के बार में भी पूछा गया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष जिलाध्यक्ष पद छोड़ने का प्रस्ताव दिया। साथ ही मीरापुर विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी भी की है। जिया चौधरी का कहना है कि अब इस पर अंतिम फैसला संगठन को ही करना है। उपचुनाव में भी वह टिकट के दावेदार थे। पार्टी की ओर से जो भी दायित्व दिया जाएगा, वह उसका निर्वहन करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी का कहना है कि वह खतौली सीट से टिकट के लिए अपनी दावेदारी करेंगे। शीर्ष नेतृत्व जो भी फैसला करेगा, वह मान्य होगा। अगर सुधीर सैनी को टिकट मिलता है तो उन्हें जिलाध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ सकता है।
 
विज्ञापन

मीरापुर में सपा को खाता खुलने का इंतजार
परिसीमन के बाद 2012 में मीरापुर सीट वजूद में आई। सपा के टिकट पर पहला चुनाव लड़े मेहराजुद्दीन को सिर्फ 21083 वोट मिले। बसपा के जमील अहमद कासमी विधायक चुने गए थे। वर्ष 2017 में सपा के टिकट पर लियाकत अली को 68842 वोट मिले। भाजपा के अवतार भड़ाना सिर्फ 193 वोटों के अंतर से जीते थे। वर्ष 2022 में रालोद के टिकट पर सपा के साथ गठबंधन में चंदन चौहान विधायक चुने गए थे। वर्ष 2024 में चंदन चौहान बिजनौर से रालोद के टिकट पर सांसद चुने गए। उपचुनाव में रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल ने 30426 वोटों के अंतर से सपा की सुम्बुल राना को हरा दिया था। सपा प्रत्याशी को 53426 वोट ही हासिल हुए थे।

खतौली से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके सैनी
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी खतौली सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। नए परिसीमन के बाद वर्ष 2012 में उन्हें टिकट दिया गया था। सैनी को 19029 वोट मिले थे। रालोद के टिकट पर करतार भड़ाना चुनाव जीत गए थे। वर्ष 2017 और 2022 में खतौली से भाजपा के टिकट पर विक्रम सैनी विधायक बने। विक्रम सैनी की सदस्यता जाने के बाद यहां उपचुनाव में रालोद के टिकट पर मदन भैया विधायक चुने गए थे। भाजपा के टिकट को लेकर दावेदारी का दौर शुरू हो गया है।
 

उपचुनाव में टिकट के दावेदार थे संजय राठी
खतौली सीट के उपचुनाव में रालोद के टिकट के दावेदारों में वर्तमान जिलाध्यक्ष संजय राठी शामिल रहे। उन्होंने जनसभा भी कराई थी लेकिन एन वक्त पर टिकट मदन भैया को मिला। पिछले दिनों ही उन्हें पार्टी ने जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। उनका कहना है कि फिलहाल वह संगठन के लिए कार्य करेंगे।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: बसपा के जिला कोषाध्यक्ष और उनके बेटे पर 50 लाख की रंगदारी का केस दर्ज, जानें पूरा मामला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed