फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar SP District President Pramod Tyagi

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर : प्रमोद त्यागी

Sun, 13 Sep 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar SP District President Pramod Tyagi
सपा कार्यालय पर मनोनीत कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर : प्रमोद त्यागी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। कोरोना के दौरान अफसर केवल कमीशन खोरी में लगे हैं। उन्होंने सपा अल्पसंख्यक सभा की जिला कार्यकारिणी घोषित की।

महावीर चौक स्थिति सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में प्रमोद त्यागी ने कहा कि कोरोना के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जो खरीदारी हुई है, उस सब में अफसरों ने जमकर लूट मचाई है। इस खरीदारी की बड़े स्तर पर जांच होनी चाहिए। पूरे प्रदेश का घोटाला धीरे-धीरे सामने आ रहा है। सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष डॉ नूरहसन ने इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में बाबर सैय्यद, साबिर सिद्दीकी, रिजवान कुरैशी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। साबिर सलमानी को जिला महामंत्री, हकीम अफाक, पठान लोधी, मासूम अंसारी, अलतमश रजा, ताजीम अंसारी, डॉ आशु मलिक, सरताज मलिक को जिला सचिव बनाया गया है। दानिश मिर्जा मीडिया प्रभारी और महबूब अंसारी, निसार शाह अलवी, अफजाल अब्बासी, हिना कुरैशी, अमजीदा त्यागी, सरदार जगत सिंह को जिला कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed