फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar slap case: Grandfather is shocked by beating of student, mother demanded action against teacher

छात्र थप्पड़ कांड: सदमे में दादा, बात करने पर फफक-फफक कर रोए, खाना भी छोड़ा, मां ने उठाया ये बड़ा सवाल

Tue, 29 Aug 2023 01:38 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 29 Aug 2023 01:38 AM IST
सार

Muzaffarnagar slap case : छात्र की पिटाई से उसके दादा सदमे में हैं। वहीं, उनसे बात करने पर वे फफक-फफक कर रो पड़े। उन्होंने खाना भी छोड़ दिया है। उधर, छात्र की मां ने ये बड़ा सवाल उठाया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar slap case: Grandfather is shocked by beating of student, mother demanded action against teacher
पीड़ित छात्र के दादा रोते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में मंसूरपुर क्षेत्र के खुब्बापुर के पीड़ित छात्र के दादा हाकिम अली वीडियो वायरल होने के बाद से सदमे में हैं। उन्होंने खाना भी छोड़ दिया है।

विज्ञापन


भाकियू के पुराने कार्यकर्ता रहे हाकिम अली का कहना है कि बच्चे को रोता देखकर वह बेहद आहत हो गए हैं। कुछ लोग दबाव बना रहे हैं, लेकिन हम किसी दबाव में नहीं आएंगे। समाज का सम्मान करते हैं, लेकिन कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। कानून सबको बराबरी का हक देता है। उनके रोने का भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भाकियू की टोपी लगाए हुए बैठे हैं। बुजुर्ग ने कहा कि समाज में सब बराबर हैं। गांव में कभी भेदभाव नहीं हुआ, लेकिन बच्चे के साथ जो हुआ उसका बेहद दुख है।

विज्ञापन

मां बोली, शिक्षिका पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई
पीड़ित बच्चे की मां रुबीना ने मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अध्यापिका पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उनका बच्चा घटना के बाद से सहमा हुआ है। पीड़ित की मां ने अध्यापिका पर सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।

पीड़ित के प्रवेश के लिए शाहपुर पहुंचा परिवार
मंसूरपुर के खुब्बापुर गांव का पीड़ित छात्र अब भविष्य की पढ़ाई शाहपुर के एक निजी स्कूल से कर सकता है। सोमवार को बच्चे के प्रवेश के लिए परिवार जमीयत के सदस्यों के साथ कस्बे के स्कूल में पहुंचे और एलकेजी में प्रवेश कराने की बात कही। स्कूल की ओर से जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात कही।

विज्ञापन

वहीं, पीड़ित परिवार ने गांव से परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है, जबकि स्कूल की ओर से गांव में कोई स्कूल वाहन नहीं जाता। पीड़ित के पिता इरशाद ने बताया कि फिलहाल बच्चा ठीक है, उसकी पढ़ाई को लेकर नई शुरुआत कर रहे हैं। जमीयत के पदाधिकारियों का सहयोग रहा है।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड: एक और वीडियो वायरल, रोते हुए बोले पीड़ित छात्र के दादा- सही कार्रवाई नहीं हुई तो...

यह है मामला
खुब्बापुर गांव के नेहा पब्लिक स्कूल में शिक्षिका तृप्ति त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर बृहस्पतिवार को अल्पसंख्यक समुदाय के यूकेजी के छात्र की सहपाठियों से पिटाई करा दी थी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी का भी आरोप है। प्रकरण के दौरान पीड़ित छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना ली। वीडियो के वायरल होते ही देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगीं और शिक्षिका की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। आरोपी शिक्षिका पर केस दर्ज हो चुका है।

यह भी पढ़ें: UP: थप्पड़ कांड पर जयंत ने पूछा बड़ा सवाल, निशाने पर भाजपा नेता, बच्चों को लेकर कही ये भावुक बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed