फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar slap case: Chaudhary Jayant targeted BJP leaders, asked a big question for children

UP: थप्पड़ कांड पर जयंत ने पूछा बड़ा सवाल, निशाने पर भाजपा नेता, बच्चों को लेकर कही ये भावुक बात

Mon, 28 Aug 2023 07:36 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 28 Aug 2023 07:36 PM IST
सार

Muzaffarnagar slap case : मुजफ्फरनगर में हुए थप्पड़ कांड को लेकर चौधरी जयंत ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा नेताओं ने यह बड़ा सवाल पूछा है?

विज्ञापन
Muzaffarnagar slap case: Chaudhary Jayant targeted BJP leaders, asked a big question for children
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद के गांव खुब्बापुर में नेहा पब्लिक स्कूल में शिक्षिका द्वारा यूकेजी छात्र को सहपाठियों से पिटवाने का मामला सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर कई नेता सवाल उठा चुके हैं। अब फिर से रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए सवाल किया है।

विज्ञापन


चौधरी जयंत ने पूछा ये सवाल...?
चौधरी जयंत सिंह ने स्कूल में शिक्षिका तृप्ति त्यागी द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के यूकेजी के छात्र को पिटवाने के मामले में भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या वे अपने बच्चों को ऐसे स्कूल पढ़ने भेजेंगे?

विज्ञापन

इसके अलावा जयंत ने केंद्र और योगी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब एक पक्ष की आवाज को सही मानकर प्रोत्साहित किया जाए और अवैध कार्यों में शामिल लोग अपने किए अपराध से बच जाए तो यह नियंत्रण से बाहर की बात है।

चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि इस समय देश में डर का माहौल अपने चरम है। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों की सुरक्षा करनी होगी। साथ ही कहा कि हमें समाज के गरीबों, वंछितों की सुरक्षा भी करनी होगी। जयंत ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए लड़ना हमारे लोकतंत्र को मजबूत करता है।

विज्ञापन

रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत ने कहा कि एक स्कूल में शिक्षिका द्वारा एक यूकेजी के छात्र को अन्य सहपाठियों से पिटवाया गया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बच्चे के परिजन देख हैरान रह गए। 

वहीं, जयंत सिंह ने एक भाजपा नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि वे शिक्षिका को बचाने के चक्कर में लगे हैं। उन्होंने कहा कि वे त्यागी समाज को देख रहे हैं, जबकि मैं वहां किसी त्यागी या समाज को नहीं देख कर रहा हूं। मैं तो सिर्फ इतना पूछ रहा हूं कि क्या हम अपने बच्चों को ऐसा व्यवहार सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि सोचिए अगर हमारे बच्चे ऐसे माहौल में पढ़ेंगे तो उनका भविष्य कैसा होगा।

यह भी पढ़ें: छात्र की पिटाई का मामला: पहचान उजागर करने वाले जुबैर के खिलाफ मुकदमा, वीडियो को सोशल मीडिया पर किया था वायरल

बागपत में कही थी ये बात
मुजफ्फरनगर में बच्चे को स्कूल में पिटवाने के वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि गले मिलो, भूल जाओ, लेकिन फिर ऐसा नहीं होगा। इसका कुछ नहीं पता है। वक्त आ गया है कि इन चीजों से मुंह न मोड़ो।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग युवाओं को मायाजाल में फंसाकर उनको प्रयोग कर रहे हैं, उनको सही रास्ता दिखाना हमारा काम है। अपने माता-पिता से ज्यादा शिक्षक की बात मानते हैं और उन पर विश्वास करते हैं। लेकिन यहां एक बच्चे को दूसरे बच्चों से पिटवाया जा रहा है। उस परिवार से बात हुई। बच्चे के पिता ने कहा कि हम नहीं चाहते कि हमारे गांव में कोई झगड़ा हो। इससे पता चलता है, जहां इंडिया के घटक दल के विधायक हैं, वहां आज भी ऐसे विचार जिंदा हैं। वह तोड़ने का काम करते हैं और हम जोड़ने का करते हैं।

क्या था मामला
खुब्बापुर गांव के नेहा पब्लिक स्कूल में शिक्षिका तृप्ति त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर अल्पसंख्यक समुदाय के यूकेजी के छात्र की सहपाठियों से बेरहमी से पिटाई करा दी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी भी की गई। प्रकरण के दौरान पीडि़त छात्र के चचेरे भाई  ने वीडियो बना  ली। वीडियो के वायरल होते ही देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगी और शिक्षिका की गिरफ्तार की मांग उठती रही।   

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड: एक और वीडियो वायरल, रोते हुए बोले पीड़ित छात्र के दादा- सही कार्रवाई नहीं हुई तो...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed